देवघर: मधुपुर आरपीएफ ने धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास (एस-3) से बैटरी के बॉक्स से 36 केन बियर जब्त किया है. शराब की यह खेप झारखंड से बिहार ले जाई जा रही थी. हालांकि रेल पुलिस को चकमा देकर तस्कर भागने में सफल रहा. आरपीएफ इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 13331 अप धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में तस्कर द्वारा शराब की खेप छिपाई गई थी. गुप्त सूचना के अधार पर एएसआई उत्पल मंडल और आरक्षी सुबोध कुमार ने छापेमारी कर बियर को जब्त किया. बैटरी के बॉक्स में एक प्लास्टिक के बैग में शराब रखी गई थी, ताकि पुलिस को भनक नहीं लगे.
उल्लेखनीय है कि बिहार में शराबबंदी के बाद पटना-आसनसोल रेलखंड पर ट्रेन से शराब की लगातार तस्करी हो रही है. बिहार में शराब को औने-पौने दामों में तस्कर बेचते हैं.
बिहार में शराब खपाने की थी योजना, आरपीएफ ने स्लीपर बोगी से बियर की खेप की जब्त


