Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर के बेल्डीह चर्च स्कूल में पीटीएम के दौरान जबरदस्त हंगामा, जानें क्यों भड़क गए लोग…
    झारखंड

    जमशेदपुर के बेल्डीह चर्च स्कूल में पीटीएम के दौरान जबरदस्त हंगामा, जानें क्यों भड़क गए लोग…

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2025Updated:May 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: जमशेदपुर के बेल्डीह चर्च स्कूल में बुधवार को जबरदस्त हंगामा हुआ है। यह हंगामा पेरेंट्स टीचर मीटिंग को लेकर अभिभावकों ने किया है। अभिभावक इस बात पर नाराज थे कि उन्हें पेरेंट्स टीचर मीटिंग में बुलाया गया और फिर जब वह अंदर जाने लगे तो गेट बंद कर दिया गया।

    बताते हैं कि बेल्डीह चर्च स्कूल में बुधवार को पेरेंट्स टीचर मीटिंग होनी थी। सभी अभिभावकों को इसका मैसेज भी दे दिया गया था। स्कूल की वेबसाइट पर भी पेरेंट्स टीचर मीटिंग होने की बात बताई गई थी। पेरेंट्स टीचर मीटिंग दो स्लॉट में होनी थी। पहले स्लॉट सुबह 8:30 बजे शुरू होना था और दूसरा स्लॉट 10:00 बजे शुरू होना था। अभिभावकों का कहना है कि वह 8: 40 बजे तक स्कूल पहुंच गए थे।


    लेकिन, जब वह अंदर घुसने लगे तो गेट बंद कर लिया गया और कहा गया कि अब 10:00 बजे मीटिंग में आइए। वहीं कुछ अभिभावकों का कहना है कि वह ठीक 8:31 बजे ही स्कूल पहुंचे थे और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। ठीक 8: 30 बजे गेट बंद कर दिया गया था। अभिभावकों का कहना है कि जब स्कूल ने समय दिया था तो उन्हें कैंपस में प्रवेश करने देना चाहिए था। पेरेंट्स अपना काम छोड़कर स्कूल पहुंचे थे। अब वह स्कूल से घर जाते और फिर वापस 10:00 बजे आते तो उनका समय नष्ट होता। एक अभिभावक का कहना था कि वह काफी दूर परसूडीह से आया है। क्या अब वह 10:00 बजे तक यहां इंतजार करें और फिर उसके बाद मीटिंग करके घर जाएं।

    एक अभिभावक का कहना था कि उसे ऑफिस जाना है। मीटिंग करके वह घर जाकर इसकी तैयारी करता। लेकिन, अब उसका समय नष्ट हो चुका है। हंगामा होते ही अन्य कर्मचारियों ने गेट पर पहुंचकर किसी तरह अभिभावकों को समझाया बुझायाबेल्डीह स्कूल की वाइस प्रिंसिपल एसए मोहंती का कहना है कि पेरेंट्स मीटिंग के लिए सभी अभिभावकों को जानकारी दी गई थी। 8:30 बजे तक जो पेरेंट्स आ गए उन्हें मीटिंग में अंदर जाने दिया गया। उनके साथ मीटिंग भी हुई।

    जो अभिभावक पौने नौ बजे स्कूल पहुंचे थे। उन अभिभावकों को अगर मीटिंग में जाने दिया जाता तो वहां अवरोध उत्पन्न हो सकता था। इससे मीटिंग डिस्टर्ब होती। इसीलिए उनसे कहा गया कि वह 10:00 बजे वाली अगली मीटिंग में आएं।

    Also read: एक्ट्रेस नेहा मलिक के घर हुई चोरी, 34.49 लाख के गहने गायब…

    Also read: अभिषेक उपमन्यु ने किया पाकिस्तान का समर्थन, बढ़ी मुश्किल…

    Also read: जमशेदपुर की शंभवी जायसवाल ने पूरे देश में किया टॉप, ICSE में हासिल की 100% मार्क्स

    beldih church school Jamshedpur News jamshedpur news today Jamshedpur News Update जमशेदपुर जमशेदपुर अपडेट जमशेदपुर के बेल्डीह चर्च स्कूल में पीटीएम के दौरान जबरदस्त हंगामा जानें क्यों भड़क गए लोग बेल्डीह चर्च स्कूल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेराल्ड केस के साथ कांग्रेस की बढ़ रही संविधान को लेकर चिंता : बाबूलाल
    Next Article मारवाड़ी महिला समिति ने गौशाला में किया श्रमदान, बहाल की कई व्यवस्थाएं

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.