Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के इस जिले में कल गुल रहेगी बिजली, कितनी देर… जानें
    झारखंड

    झारखंड के इस जिले में कल गुल रहेगी बिजली, कितनी देर… जानें

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2026Updated:January 21, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिजली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले में गुरुवार को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से यह घोषणा 132/133 केवी लाइन के मरम्मत कार्य की समीक्षा के कारण की गई है। यह बिजली कटौती दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगी। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि केटीपीएस से बिशनपुर ग्रिड तक 132/133 केवी लाइन का मरम्मत कार्य पिछले एक महीने से चल रहा था, जो अब पूरा हो चुका है। गुरुवार को दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (DVC) द्वारा इस कार्य की समीक्षा की जाएगी।

    समीक्षा के दौरान यह जांच की जाएगी कि मरम्मत के बाद कहीं कोई तकनीकी खामी, जम्पर या अन्य गड़बड़ी तो नहीं रह गई है। इसी कारण जिले में चार घंटे के लिए बिजली आपूर्ति रोकी जाएगी। इस संबंध में डीवीसी ने अधिसूचना भी जारी की है। रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि कोडरमा जिले के साथ-साथ हजारीबाग जिले के चलकुस्सा प्रखंड में भी इसी अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी बिजली संबंधी कार्य दोपहर 12 बजे से पहले निपटा लें।

    उन्होंने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि केटीपीएस की 500-500 मेगावाट की दो इकाइयों में से एक इकाई पिछले एक महीने से बंद है, जिसके कारण पहले से ही जिले में बिजली की समस्या बनी हुई है। ऐसे में यह चार घंटे का ब्लैकआउट लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

    Also Read : जज पति ने चलवाई थी पत्नी पर गोलियां, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    132/133 kV line 132/133 केवी लाइन Bishanpur grid blackout Chalkusa DVC Electricity Department four-hour blackout Hazaribagh Jharkhand news Koderma KTPS power outage power supply repair work केटीपीएस कोडरमा चलकुस्सा चार घंटे का ब्लैकआउट झारखंड समाचार बिजली आपूर्ति बिजली कटौती बिजली विभाग बिशनपुर ग्रिड ब्लैकआउट मरम्मत कार्य हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदामाद को छोड़कर घर लौट रहा था किसान, रास्ते में चली गयी जान… जानें कैसे
    Next Article चैनपुर थाना प्रभारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.