Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»ईरान में एक महीने पहले हुई थी मौ’त, अब आया दूसरे का श’व…
    क्राइम

    ईरान में एक महीने पहले हुई थी मौ’त, अब आया दूसरे का श’व…

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2025Updated:April 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा: मनोहरपुर प्रखंड के तरतरा गांव निवासी इंजीनियर अह्लाद नंदन की ईरान में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों को गलत शव सौंपे जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महीने की लंबी कागजी प्रक्रिया और सरकारी प्रयासों के बाद जब शव गांव पहुंचा तो ताबूत खोलते ही परिजन स्तब्ध रह गए — अंदर किसी और युवक का शव था।

    27 मार्च 2025 को ईरान में एक सड़क दुर्घटना में अह्लाद की मृत्यु हुई थी। वह वहां बीएनडी याट शिप मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। हादसे के बाद उनके शव को भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई जो 28 अप्रैल को कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि एयरपोर्ट पर शव दिखाने की मांग के बावजूद उन्हें अनुमति नहीं दी गई।

    शव को गांव लाकर जब ताबूत खोला गया, तो उसमें न तो कोई पहचान का चिन्ह था और न ही अह्लाद जैसा कोई शारीरिक निशान। परिवार ने बताया कि अह्लाद के दाहिने पैर पर ऑपरेशन का निशान था जो इस शव में नहीं था।

    जांच में सामने आया कि शव उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह का था, जिसकी मौत उसी हादसे में हुई थी। शिवेंद्र का शव दिल्ली भेजा जाना था, जबकि अह्लाद का शव कोलकाता। शवों की अदला-बदली के कारण यह त्रुटि हुई। शिवेंद्र के पिता संदीप प्रताप सिंह को जब तस्वीरें भेजी गईं, तो उन्होंने पुष्टि की कि शव उनके बेटे का है।

    अह्लाद के परिजनों ने भारतीय दूतावास पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक महीने इंतजार करने के बाद यह गलती कैसे हुई, इसका जवाब प्रशासन और विदेश मंत्रालय को देना चाहिए।

    घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयदीप लकड़ा, अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार और थाना प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन के निर्देश पर शव को चक्रधरपुर स्थित शीतगृह में रखवाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिवेंद्र के परिजन जब पहचान की पुष्टि करेंगे, तभी शव उन्हें सौंपा जाएगा।

    अब अह्लाद के परिजन एक बार फिर अपने बेटे का असली शव लाने के लिए भारतीय दूतावास और जिला प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं। अह्लाद, सेवानिवृत्त शिक्षक रामानंदन महतो के द्वितीय पुत्र थे। वे 17 अगस्त 2024 को नौकरी के सिलसिले में ईरान गए थे। उनकी आकस्मिक मौत और उसके बाद की इस प्रशासनिक लापरवाही ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

    अब आया दूसरे का श'व... ईरान में एक महीने पहले हुई थी मौ'त क्राइम झारखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजा तालाब में फिर मर गयीं हजारों मछलियां, इलाके में सनसनी
    Next Article राज्य में बेहतरीन डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी : स्वास्थ्य मंत्री

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.