Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और आदिवासी समुदाय के प्रखर नेता शिबू सोरेन के निधन की दुखद खबर से पूरे देश में शोक की लहर छा गई है। उनके निधन पर कई प्रमुख नेताओं और राष्ट्रपति ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विधायक चंपई सोरेन ने ट्वीट कर कहा, “दिशोम गुरू आदरणीय शिबू सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से शोकाकुल हूं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। यह एक युग का अंत है। झारखंड आंदोलन के दौरान पहाड़ों, जंगलों और सुदूरवर्ती गांवों से लेकर विधानसभा तक, आपके साथ बिताए पल याद आ रहे हैं। गुरु जी, महाजनी प्रथा और नशे के खिलाफ आदिवासियों, मूलवासियों और शोषित-पीड़ित जनता के संघर्ष को जिस प्रकार आपने दिशा दी, उसे आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी।”
दिशोम गुरू आदरणीय शिबू सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से शोकाकुल हूँ। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
यह एक युग का अंत है। झारखंड आंदोलन के दौरान पहाड़ों, जंगलों एवं सुदूरवर्ती गांवों से लेकर विधानसभा तक, आपके साथ बिताये पल याद आ रहे हैं।
गुरु जी, महाजनी प्रथा…
— Champai Soren (@ChampaiSoren) August 4, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, “श्शिबू सोरेन जी का निधन सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। उन्होंने आदिवासी पहचान और झारखंड राज्य के गठन के लिए संघर्ष किया। उनके जन-कल्याण, विशेषकर आदिवासी समुदायों के लिए किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। मैं उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी, परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करती हूं।”
The demise of Shri Shibu Soren Ji is a big loss in the space of social justice. He championed the cause of tribal identity and formation of the state of Jharkhand. Besides his work at the grassroots, he also contributed as the Chief Minister of Jharkhand, as a Union Minister and…
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 4, 2025
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन जी के निधन से मैं दुखी हूं। उन्होंने अलग झारखंड प्रदेश और वहां के लोगों के जल, जंगल, जमीन के अधिकार और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष किया। मैंने उनके सुपुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से बात कर उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।”
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, शिबू सोरेन जी के निधन से मैं दुःखी हूँ।
उन्होंने अलग झारखंड प्रदेश और वहाँ के लोगों के जल, जंगल, जमीन के अधिकार और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष किया।
मैंने उनके… pic.twitter.com/flcIdfovqE
— Mallikarjun Kharge (@kharge) August 4, 2025
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट में लिखा, “शिबू सोरेन, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक के निधन से गहरा दुख हुआ। मेरी हार्दिक संवेदनाएं मेरे भाई हेमंत सोरेन, उनके पुत्र और वर्तमान झारखंड के मुख्यमंत्री, उनके पूरे परिवार, संगठन और समर्थकों के साथ हैं। मैं उन्हें अच्छी तरह जानती थी और उनका सम्मान करती थी। आज झारखंड के इतिहास का एक अध्याय समाप्त हो गया।”
Profoundly saddened by the demise of Shibu Soren, former Chief Minister of Jharkhand, a former Union Minister, founder of Jharkhand Mukti Morcha, and Guru Dishom (great leader) for my Adivasi brothers and sisters.
My heart- felt condolences to my brother @HemantSorenJMM, his son…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 4, 2025
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा के माननीय सांसद शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनका जीवन वंचितों, आदिवासियों और मजदूरों के हितों को समर्पित रहा। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और सोरेन परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं।”
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा के माननीय सांसद शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
उनका जीवन वंचितों, आदिवासियों और मज़दूरों के हितों को समर्पित रहा। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और सोरेन परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) August 4, 2025
शिबू सोरेन के निधन से झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश ने एक महान नेता और समाजसेवी को खो दिया है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।