Jamshedpur : जमशेदपुर में मानगो थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अशोका टॉवर के पास एक फ्लैट में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। फ्लैट के मालिक मनोज पाठक अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोकारो गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
परिवार जब मंगलवार देर रात घर लौटा, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाकर पता चला कि अलमारी में रखे नकदी और गहने गायब हैं। घटना की सूचना मिलते ही मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।
फिलहाल चोरी गए सामान का मूल्यांकन किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल है।
Also Read : बर्थडे पार्टी के दौरान लहरा रहा था हथियार, 15 गिरफ्तार
Also Read : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स में Admission के लिए नया शेड्यूल जारी
Also Read : IPL 2025 में बिहार के वैभव को मिला ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का खिताब
Also Read : IPL 2025 में RCB की हुई शानदार जीत, पंजाब 6 रन से हारा
Also Read : झारखंड में आज दोपहर बाद तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी
Also Read : बोकारो में अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का खुलासा, मास्टर माइंड सहित चार धराये
Also Read : झारखंड सरकार कराएगी सात दिन तक कैशलेस इलाज, अस्पतालों का पैनल होगा तैयार…
Also Read : पत्रकार के साथ मारधाड़ मामले में मुख्य आरोपी प्रवीण प्रजापति गिरफ्तार…
Also Read : राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना के लिए झारखंड सरकार ने मंजूर किए 1768 करोड़ रुपये…
Also Read : बोकारो में अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का खुलासा, मास्टर माइंड सहित चार धराये
Also Read : बकरीद को लेकर SDPO ने की क्राइम मीटिंग, थानेदारों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश