Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड सरकार कराएगी सात दिन तक कैशलेस इलाज, अस्पतालों का पैनल होगा तैयार…
    झारखंड

    झारखंड सरकार कराएगी सात दिन तक कैशलेस इलाज, अस्पतालों का पैनल होगा तैयार…

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड: झारखंड सरकार ने हिट एंड रन मामलों के पीड़ितों को राहत देने के लिए एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। अब सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों को अस्पतालों में सात दिनों तक मुफ्त इलाज मिलेगा। इसके लिए राज्य के परिवहन विभाग ने एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है जिसके तहत अस्पतालों का पैनल तैयार किया जाएगा और सरकार पूरी व्यवस्था को कैशलेस बनाएगी।

    इस योजना के तहत पीड़ितों अथवा उनके परिजनों को इलाज के लिए किसी प्रकार का खर्च नहीं उठाना होगा। सरकार सभी खर्चों का वहन करेगी। यह योजना केंद्र सरकार की मौजूदा नीति के आधार पर तैयार की गई है और जल्द ही राज्य में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

    परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि घटनास्थल के आसपास के अस्पतालों को इस पैनल में शामिल किया जाएगा ताकि घायल को तुरंत इलाज मिल सके। अस्पतालों में भर्ती मरीज को सात दिनों तक किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।

    इस योजना को सफल बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे इलाज की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। साथ ही सरकार प्रक्रिया को और सरल बनाने के प्रयास में जुटी हुई है ताकि घायल व्यक्ति या उसके परिजन बिना किसी उलझन के उचित मदद प्राप्त कर सकें।

    आंकड़ों के अनुसार।वर्ष 2024 में झारखंड में हिट एंड रन के कुल 2473 मामले दर्ज हुए जिनमें से सिर्फ 864 मामलों में पीड़ितों को मुआवजा मिल सका। अधिकांश मामलों में प्रक्रिया की जटिलताओं और वाहनों की पहचान न हो पाने की वजह से मुआवजा नहीं मिल पाया।

    कई बार दुर्घटना में घायल व्यक्ति यह भी नहीं बता पाता कि उसे किस प्रकार के वाहन ने टक्कर मारी। वहीं मौत होने की स्थिति में तो मामला और भी पेचीदा हो जाता है। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने अब यह कैशलेस ट्रीटमेंट योजना लागू करने का फैसला लिया है ताकि पीड़ित को तुरंत और प्रभावी सहायता मिल सके।

    Also read: राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, 24 जून को सभी प्रखंडों में होगा प्रदर्शन…

    Also read: बकरीद को लेकर SDPO ने की क्राइम मीटिंग, थानेदारों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

    jharkhand Jharkhand news News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवोटर टर्नआउट शेयरिंग प्रक्रिया को अपग्रेड करेगा चुनाव आयोग
    Next Article राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना के लिए झारखंड सरकार ने मंजूर किए 1768 करोड़ रुपये…

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-4: श्रीलंका में 250, मॉस्को में 137, पेरिस में 130 लोगों की हत्या करनेवाला ISIS के 10 संदिग्ध झारखंड में, कौन किस हालात में?

    October 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-2: ख्यांगते ने आरोपियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूलने का तंत्र किया था तैयार

    October 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026
    क्राइम

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-4: श्रीलंका में 250, मॉस्को में 137, पेरिस में 130 लोगों की हत्या करनेवाला ISIS के 10 संदिग्ध झारखंड में, कौन किस हालात में?

    October 30, 2026

    जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-2: ख्यांगते ने आरोपियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूलने का तंत्र किया था तैयार

    October 30, 2026

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026

    झारखंड : गुमला में बड़ी वारदात हुई असफल, AK-56 और कारबाइन समेत घातक हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.