Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद
    क्राइम

    चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 17, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले के बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शिक्षिका संध्या रानी तांती के आवास से दरवाजा तोड़कर की गई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गुवा शक्तिनगर निवासी करण गोप, बड़ाजामदा के राधा ज्वेलर्स के मालिक मुकेश कुमार स्वर्णकार और टंकी साइड निवासी सूरज कुमार दास को गिरफ्तार किया। मंगलवार को तीनों को चाईबासा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

    तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने 22,500 रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र और चांदी की दो पायल जब्त की हैं। इससे पूर्व, 13 जून को उड़ीसा के बड़बिल से तीन नाबालिगों को भी पकड़ा गया था। उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

    नाबालिगों की जानकारी के आधार पर चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में गुवा निवासी सन्नी प्रसाद को भी गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी जब्त की गई थी, जिसमें दो इयररिंग, एक मंगलसूत्र, लॉकेट, चेन, पायल, सिंदूर दानी, ब्रेसलेट, चाभी रिंग और कमरधनी शामिल थे।

    किरीबुरू एसडीपीओ अजय केरकेट्टा ने मंगलवार को बड़ाजामदा थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 11 जून को शिक्षिका संध्या रानी तांती ने चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर (कांड संख्या 27/2025) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी दल का गठन किया गया।

    छापेमारी दल में किरीबुरू इंस्पेक्टर बमबम कुमार, बड़ाजामदा ओपी प्रभारी विकास कुमार, एसआई लालू प्रसाद, एएसआई विनोद प्रसाद, एएसआई सुखदेव प्रसाद और हवलदार जलहा उरांव शामिल थे।

    पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और चोरी से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

    Also Read :  अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    Also Read :  इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौ’त, डॉक्टर फरार

    accused arrested Barajamda Police Station cash recovered chaibasa Chaibasa Court gold and silver jewellery Jharkhand news Judicial Custody local theft case police action raid team teacher Sandhya Rani Tanti theft case solved theft worth lakhs West Singhbhum आरोपी गिरफ्तार चाईबासा चाईबासा कोर्ट चोरी का खुलासा छापेमारी टीम झारखंड समाचार थाना क्षेत्र की चोरी नकद बरामद न्यायिक हिरासत पश्चिमी सिंहभूम पुलिस कार्रवाई बड़ाजामदा थाना लाखों की चोरी शिक्षिका संध्या रानी तांती सोने-चांदी के जेवरात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को 1 करोड़ 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी
    Next Article पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.