Ranchi : रांची में रविवार से महिला हॉकी इंडिया लीग का आगाज हो रहा है। यह टूर्नामेंट 28 दिसंबर से शुरू होकर 10 जनवरी तक चलेगा। करीब 14 दिनों तक चलने वाली इस लीग में देश और विदेश की नामी महिला हॉकी खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का दूसरा सीजन मोरहाबादी स्थित मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेला जाएगा। उद्घाटन मुकाबले में मेजबान टीम रांची रॉयल्स और एसजी पाइपर्स आमने-सामने होंगी।
उद्घाटन समारोह को खास बनाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर विशेष प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन शामिल होंगी। इस सीजन में कुल चार फ्रेंचाइजी टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। 12 लीग मैचों के बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। पहले सीजन की सफलता के बाद इस बार भी दर्शकों को रोमांचक और तेज हॉकी देखने की उम्मीद है।
Also read : ईएसआईसी को 50 सीट वाले मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई की अनुमति नहीं मिली


