Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कोरोना वैक्सीन के डर से जंगल में भागकर छुप जा रहे हैं ओडिशा के आदिवासी
    देश

    कोरोना वैक्सीन के डर से जंगल में भागकर छुप जा रहे हैं ओडिशा के आदिवासी

    Team JoharBy Team JoharJune 21, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भुवनेश्वर: आज यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन देश में कोरोना वैक्सीन का रिकॉर्ड कायम किया जा रहा है. आखिरी जानकारी तक करीब 80 लाख लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है. लेकिन इस बीच ओडिशा से यह भी खबर आई है कि वहां पर आदिवासी समुदाय के लोग कोरोना वैक्सीन से डर कर जंगल में भाग रहे हैं. राज्य नबरंगपुर जिले के गांवों में आदिवासी अपना घर छोड़कर जंगल में जा छुप रहे हैं.

    न्यू इंडियन एक्प्रेस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर फैलीं भ्रामक खबरों का असर भोलेभाले आदिवासियों पर पड़ रहा है. मेन स्ट्रीम से कटा हुआ ये आदिवासी समाज मानता है कि कोरोना महामारी किसी आसुरी शक्ति की वजह से फैली है. इसी वजह से वैक्सीनेशन की बजाए ये लोग स्थानीय देवियों की पूजा कर वायरस को हराने की प्रार्थना कर रहे हैं. मालगांव, दंडमुंडा, खोपराडिही, संधिमुंडा और फाटकी जैसे गांवों में लोग ऐसी पूजा कर रहे हैं. कोरोना को भगाने इन गांवों में ग्रामीण देवता की मूर्ति को पूरे गांव में घुमा रहे हैं. लोगों का विश्वास है कि इससे वायरस भाग जाएगा.

    मोबाइल के जरिए वैक्सीनेशन को लेकर भ्रामक सूचनाएं पहुंच रही हैं

    सबसे बुरी बात तो ये है कि लोगों तक मोबाइल के जरिए वैक्सीनेशन को लेकर भ्रामक सूचनाएं पहुंच रही हैं. लोगों तक भ्रामक जानकारी पहुंच गई है कि वैक्सीनेशन के बाद शरीर में चुंबकीय शक्ति विकसित हो जाती है. अब जैसे ही आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव में वैक्सीनेशन के लिए पहुंचते हैं, कोई भी घर से बाहर नहीं आता है. निराश हेल्थ टीम को वापस लौटना पड़ता है.
    समझाने के प्रयास जारी

    हालांकि स्थानीय स्तर पर आदिवासी समाज के भीतर से वैक्सीन के डर को खत्म करने की भी कोशिश जा रही है. ऐसे ही एक गांव के सरपंच ने कहा है-लोगों को महामारी से बचाने का एकमात्रा रास्ता वैक्सीनेशन है. लेकिन आखिरकार आदिवासी वही करेंगे जिसपर उनको भरोसा होगा. हम लगातार उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब कुश्ती में भी झारखंड की बेटी ने लहराया परचम, विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन
    Next Article सांसद निशिकांत दूबे ने ट्विटर पर फोड़ा बम! पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय पर दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का लगाया गंभीर आरोप

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा बने राष्ट्रीय मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

    August 17, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.