Johar Live Desk : अक्सर लोग फलों को ज्यादा साफ-सुथरा मानते हुए उनका छिलका उतारकर खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई फलों के छिलकों में ही असली पोषण छिपा होता है? इनमें मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी जैसे तत्व सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं। ऐसे में जब आप इन फलों को छीलते हैं, तो इनके पोषण का एक बड़ा हिस्सा फेंक देते हैं।
जानिए ऐसे 6 फलों के बारे में :
सेब (Apple) :
सेब को छिलके सहित खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके छिलके में मौजूद फाइबर न सिर्फ पाचन में मदद करता है, बल्कि ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक हैं। अगर आप छिलका हटाते हैं, तो सेब के 30-40% पोषक तत्वों से वंचित रह जाते हैं।
अमरूद (Guava) :
अमरूद का छिलका थोड़ा सख्त जरूर होता है, लेकिन इसमें विटामिन C, फाइबर और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। यह पाचन, इम्यूनिटी और गट हेल्थ के लिए काफी लाभकारी है। इसलिए अमरूद को छिलके सहित खाना ज्यादा अच्छा रहता है।
खीरा (Cucumber) :
गर्मी में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल खीरा अपने छिलके के साथ खाना चाहिए। इसके छिलके में विटामिन K, सिलिका और पोटैशियम जैसे तत्व होते हैं, जो स्किन और हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं। छिलका हटाने से इसका आधा पोषण खत्म हो जाता है।
नाशपाती (Pear) :
नाशपाती के छिलके में लगभग आधा फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसके छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
चीकू (Sapota) :
चीकू का छिलका भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन, पोटैशियम और फोलेट मौजूद होते हैं, जो पाचन क्रिया को सुधारते हैं। इसलिए चीकू को भी बिना छिले खाना सेहत के लिए ज्यादा बेहतर है।
कीवी (Kiwi) :
कीवी को अधिकतर लोग छीलकर खाते हैं, लेकिन इसका छिलका भी खाने योग्य होता है। इसमें विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है और यह फाइबर का भी अच्छा स्रोत है। छिलके सहित कीवी खाने से फाइबर का इंटेक लगभग तीन गुना बढ़ जाता है।
Also Read : बिहार में 24 घंटे में मिले कोरोना के चार नए मरीज, एक्टिव केस हुए 34