Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चारा घोटाले की दास्तान : ‘लालू यादव पॉलिथीन में भरकर ले जा रहे थे नोट, पैकेट फटा और जमीन पर बिखर गए रुपये ही रुपये पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    चारा घोटाले की दास्तान : ‘लालू यादव पॉलिथीन में भरकर ले जा रहे थे नोट, पैकेट फटा और जमीन पर बिखर गए रुपये ही रुपये पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharMarch 25, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : बिहार विधानसभा में बिहार सशस्त्र पुलिस बल विधेयक पेश करते वक्त राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायकों के हंगामे की खबर के बीच पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है। दरअसल मंगलवार को रांची स्थित सीबीआइ की अदालत में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले (आरसी-47 ए/96) में आंशिक सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश एसके शशि की कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान लालू यादव को लेकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

    जब नोटों का बंडल लेकर एसबी सिन्हा के आवास से निकले लालू यादव

    बहस के दौरान गवाह आरके दास ने अपने बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जब पूर्व पशुपालन निदेशक एसबी सिन्हा के आवास से निकल रहे थे तब उनके हाथ में एक पॉलिथीन का था। वहां से निकलते वक्त पॉलिथीन फट गया था और उससे नोटों के बंडल गिरकर जमीन पर बिखर गए थे। यहां बता दें कि एसबी सिन्हा का अब देहांत हो चुका है। अब इस केस की सुनवाई 26 मार्च हो होगी।

    गवाह ने कोर्ट को बताई लालू यादव की करतूत

    गवाह आरके दास पटना के पशुपालन विभाग के सेवानिवृत्त प्रशासनिक पदाधिकारी हैं। चारा घोटाले में उनके 80 पेज के बयान को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जज के सामने आरके दास ने कहा कि वह एक बार पशुपालन विभाग के तत्कालीन निदेशक एसबी सिन्हा (अब मृत) के पटना स्थित आवास पर ऑफिस के काम के सिलसिले में मिलने गये थे। वहां पहुंचकर पता चला कि एसबी सिन्हा की कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ मीटिंग चल रही है। तब वह बाहर बैठकर ही इंतजार करने लगे।

    पैकेट फटते ही नोट समेटने लगे विधायक आरके राणा

    आरके दास जब वहां बैठे थे तभी उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और विधायक आरके राणा को एसबी सिन्हा के कमरे से निकलते हुए देखा। वहां से निकलते वक्त लालू यादव के हाथ में काले रंग की पॉलिथीन पैकेट था। लालू यादव जैसे ही कमरे से बाहर निकले वैसे ही उनके हाथ में लटका पॉलिथीन का पैकेट फट गया और उसमें रखा नोटों का बंडल जमीन पर फैल गया। तभी विधायक आरके राणा ने झटपट नोटों को दोबारा से पॉलिथीन में समेटा और दोनों नेता वहां से चले गए।

    लालू यादव चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं

    सीबीआई की विशेष अदालत में सीबीआई की ओर से अधिवक्ता बीएमपी सिंह पैरवी कर रहे हैं। बीएमपी सिंह की ओर से पूछे गए सवालों पर ही गवाह आरके दास ने लालू यादव के हाथ से नोटों का बंडल गिरने की बात बताई। आरके दास ने कोर्ट को बताया लालू यादव के हाथ में पॉलिथीन देखकर ही उन्हें अंदेशा हो गया था कि इसमें नोटों के बंडल हैं, लेकिन जब वह फटकर जमीन पर बिखर गया तो उनका अंदेशा स्पष्ट हो गया। लालू प्रसाद यादव फिलहाल जेल में ही हैं। वह चारा घोटाला के अलग-अलग मामले में सजा काट रहे हैं। लालू अपनी आधी सजा काट चुके हैं, जिसके आधार पर वह कोर्ट से जमानत की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक बाहर आने का मौका नहीं मिला है।

    Jharkhand news lalu yadav Latest news Online news चारा घोटाला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर: पुलिस ने किया 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार, 14 मोबाइल, 8 एटीएम, 2 पीओएस मशीन, 2 बाइक और 17500 रुपया कैश बरामद
    Next Article …मना किया तो पति ने अपनी ही पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स में डाल दी शराब की बोतल, घर में ही पत्नी से करवा रहा था वेश्यावृत्ति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.