Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 2:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री आवास में लगा चलता फिरता जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया
    झारखंड

    मुख्यमंत्री आवास में लगा चलता फिरता जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर सोमवार को दर्जनों लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. इसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री बाहर निकले और चलता-फिरता जनता दरबार लगाकर सबकी समस्याएं सुनी. मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया.

    कोरोना की दूसरी लहर के बाद से मुख्यमंत्री के आवास पर आम लोगों से मुलाकात की प्रक्रिया बंद थी. फिलहाल, कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में आने के बाद मुलाकात की प्रक्रिया शुरू हुई है. अलग-अलग जिलों से आए लोगों की छोटी-छोटी समस्याएं थी. किसी के वृद्धा पेंशन का मामला था तो किसी का राशन कार्ड नहीं बनने का. छोटी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निदान नहीं होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जतायी.

    सरकार बनने से बाद हर रोज आवास पर लोगों से मिलते थे सीएम

    बता दें कि दिसंबर 2019 में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आए दिन अपने आवास पर लोगों से मिलते थे. उनकी समस्याएं सुनते थे और अधिकारियों को निर्देशित करते थे. तब यह बात जोर शोर से उठी थी कि पूर्वर्ती मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में शुरू सीधी बात कार्यक्रम को क्यों बंद कर दिया गया. इसके जवाब में झामुमो का कहना था कि उस कार्यक्रम की आड़ में सिर्फ आईवॉश होता था. लेकिन वर्तमान सरकार का नजरिया बिल्कुल अलग है. यही वजह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आम लोगों से खुद बात करते हैं. इसमें अधिकारियों का कोई रोल नहीं होता है.

    दरअसल, विपक्ष अब सरकार को घेरने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. सरकार पर काम नहीं करने का आरोप लगा रहा है. विपक्ष का कहना है कि विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो चुका है. कोरोना का बहाना बनाकर सरकार लोगों को गुमराह कर रही है. विपक्ष का कहना है कि सीएम का अपने आवास पर आम लोगों से मिलना सिर्फ दिखावा है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसावन का पहला सोमवार: रांची के पहाड़ी मंदिर में हो रही ऑनलाइन पूजा
    Next Article रांची : अधिवक्ता मनोज कुमार झा हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में हुई थी हत्या, नामजद आरोपी सोनू समेत पांच गिरफ्तार

    Related Posts

    गिरिडीह

    कुएं में मिला लापता व्यक्ति का श’व

    August 7, 2025
    झारखंड

    मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई जमानत की गुहार

    August 7, 2025
    झारखंड

    भोजपुरी गाना नहीं बजने पर GRAVITY LOUNGE में फा’यरिंग, पूर्व मंत्री का पूर्व अंगरक्षक गिरफ्तार, हथियार जप्त

    August 7, 2025
    Latest Posts

    स्कूल कैंपस में मिली 8वीं के छात्र की बॉडी, मचा कोहराम

    August 7, 2025

    कुएं में मिला लापता व्यक्ति का श’व

    August 7, 2025

    तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना, इंडिया गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल

    August 7, 2025

    ‘उदयपुर फाइल्स’ को मिली रिलीज़ की मंज़ूरी, 8 अगस्त से सिनेमाघरों में देख सकेंगे लोग

    August 7, 2025

    बिहार में 6 IPS अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.