Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया आज यानी गुरुवार से शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी जिलों में जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने बुधवार को चुनाव संबंधी सूचना जारी कर दी। इसके साथ ही राज्य के शहरी इलाकों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
नामांकन आज से शुरू
राज्य के 9 नगर निगमों समेत कुल 48 नगर निकायों में उम्मीदवार आज यानी 29 जनवरी से नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन की प्रक्रिया 4 फरवरी तक चलेगी। इन चुनावों में कुल 1086 वार्डों के लिए मतदान होगा।
मतदान और नतीजों की तारीख
मौसम विभाग ने मतदान की तारीख 23 फरवरी तय की है। सभी 48 नगर निकायों में एक ही दिन मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। मतगणना और नतीजे 27 फरवरी को आएंगे। चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।
परीक्षा और चुनाव की तारीख एक होने से चिंता
23 फरवरी को ही झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) की इंटरमीडिएट (12वीं) की हिंदी भाषा की परीक्षा भी पहले से निर्धारित है। चुनाव और परीक्षा एक ही दिन होने से छात्रों-शिक्षकों को परेशानी हो सकती है। इसे देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जेएसी को इसकी समीक्षा करने का निर्देश दिया है।
Also Read : रांची समेत कई जिलों में आयकर विभाग की छापेमारी

