Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»घर का ताला तोड़ उड़ा लिया था गहने और कैश, दो को पुलिस ने दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    घर का ताला तोड़ उड़ा लिया था गहने और कैश, दो को पुलिस ने दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के नाम विकास दास (23) और रोहित गोराई उर्फ भोला (24) हैं। दोनों ने पूछताछ में चोरी की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए गहने, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद सामान में दो पीस नाक फुली, एक नथुनी, एक जोड़ा चांदी की पायल, एक जोड़ा चांदी जैसे डिजाइन का हाथ का मेंहदी, एक जोड़ा सफेद रंग का ईयर बड, एक रेडमी मोबाइल, सिक्कों से भरा प्लास्टिक का डिब्बा और अन्य सामान शामिल है।

    थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि 17 नवंबर को विजय नगर निवासी अशोक कुमार मोर्या ने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि दिन में घर का ताला तोड़कर चोर लगभग 70 हजार रुपये के गहने और 50 हजार रुपये नकद ले गए। कुल मिलाकर 1.20 लाख रुपये की चोरी हुई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की, तकनीकी जांच की और गुप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। विकास दास पर बिरसानगर थाना क्षेत्र में 2022, 2023 और 2024 में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं रोहित गोराई उर्फ भोला के खिलाफ सिदगोड़ा, साकची और बिष्टुपुर थाना में 2023 के दौरान चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

    इसे भी पढ़ें : डालटनगंज स्टेशन के पास अफीम तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की 6.5 किलो अफीम

    The police arrested two people who stole jewellery and cash from the house by breaking the lock. घर का ताला तोड़ उड़ा लिया था गहने और कैश दो को पुलिस ने दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोनम कपूर ने की दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान, फैंस और सितारों ने दी बधाई
    Next Article नींबू बना हेल्थ का हीरो, इम्यूनिटी से वेट लॉस तक देता है फायदे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026
    खेल-सिनेमा

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.