Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा खिलाफ दायर याचिका हाईकोर्ट से खारिज
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा खिलाफ दायर याचिका हाईकोर्ट से खारिज

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BPSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : BPSC की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के रिजल्ट के खिलाफ दायर याचिका को पटना हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। इससे अब पहले जारी किया गया रिजल्ट ही मान्य रहेगा। बीते गुरुवार को BPSC ने 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें कुछ शर्तें भी थीं। आयोग ने स्पष्ट किया था कि पटना हाईकोर्ट में दायर याचिका के परिणाम से परीक्षा परिणाम प्रभावित हो सकता है, और जिन अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा डिबार किया गया है, उनकी भी अभ्यर्थिता पर असर पड़ेगा। हालांकि, कोर्ट के ताजा फैसले ने इन सभी शर्तों को खत्म कर दिया है, जिससे पहले जारी रिजल्ट को ही मान्यता मिल गई है।

    BPSC की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा तब विवादों में आ गया जब पटना के एक परीक्षा केंद्र की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। इसके बाद आयोग ने उस परीक्षा केंद्र पर पुनर्परीक्षा का आयोजन किया, लेकिन हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा था। परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र में प्रश्नपत्रों के वितरण में देरी, प्रश्नपत्रों की कमी, और परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका छीनने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

    इस हंगामे में राजनीतिक हस्तक्षेप भी हुआ, जिसमें विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, और जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर शामिल हुए। प्रशांत किशोर ने भूख हड़ताल भी की और परीक्षार्थियों की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर करवाई। इस मामले में पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच झड़पें भी हुईं, और कई कोचिंग संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पटना आकर बीपीएससी आंदोलनकारियों के समर्थन में खड़े हुए हैं। BPSC के इस विवाद ने न केवल परीक्षा प्रणाली को प्रभावित किया है, बल्कि राजनीतिक माहौल को भी गरमा दिया था।

    Also Read : निजी स्कूलों के मनमानी के खिलाफ प्रशासनिक कमिटी बनाने का कैलाश यादव ने किया स्वागत

    BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा खिलाफ दायर याचिका हाइकोर्ट से खारिज The petition filed against BPSC 70th preliminary examination was dismissed by the High Court
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिजी स्कूलों के मनमानी के खिलाफ प्रशासनिक कमिटी बनाने का कैलाश यादव ने किया स्वागत
    Next Article हिंदू नववर्ष पर आम्रेश्वर धाम में होगी बाबा भोलेनाथ की विशेष श्रृंगार पूजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.