Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Jan, 2026 ♦ 10:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»डोडा सड़क हादसे में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर दी गई अंतिम सलामी
    झारखंड

    डोडा सड़क हादसे में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर दी गई अंतिम सलामी

    Kajal KumariBy Kajal KumariJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पार्थिव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शहीद हुए सेना के जवानों के पार्थिव शरीर बीती देर रात रांची लाए गए। जैसे ही शहीद जवानों के शव बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे, वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। सेना के जवानों, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को अंतिम सलामी दी।

    इस मौके पर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी एयरपोर्ट पहुंचे और शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान सेना के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।

    गौरतलब है कि 22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में 10 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी जवान ऑपरेशनल ड्यूटी पर जा रहे थे। शहीद जवानों में रांची के तिरिल निवासी अजय लकड़ा और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा थाना क्षेत्र के पुंडा गांव निवासी 24 वर्षीय प्रद्युम्न लोहारा भी शामिल हैं। खराब मौसम के कारण विमान के उड़ान में देरी हुई, जिससे पार्थिव शरीर देर रात रांची पहुंच सके।

    प्रशासन ने बताया कि शनिवार सुबह शहीद प्रद्युम्न लोहारा के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव झालदा, पुरुलिया ले जाया जाएगा। वहीं, शहीद अजय लकड़ा का अंतिम संस्कार रांची में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। शहीदों के सम्मान में रांची एयरपोर्ट परिसर कुछ देर के लिए “भारत माता की जय” और “शहीद अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। पूरा राज्य अपने वीर जवानों के बलिदान पर गर्व और शोक के साथ एकजुट नजर आया।

    Also Read : सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान गैंग के आठ गुर्गे गिरफ्तार, करने पहुंचे थे फायरिंग

    and a final salute was given at the airport. bodies of martyred soldiers bodies of martyred soldiers arrive in Ranchi Doda district of Jammu and Kashmir. Doda road accident final salute given at Ranchi airport jammu and kashmir The mortal remains of the soldiers martyred in the Doda road accident arrived in Ranchi एयरपोर्ट पर दी गई अंतिम सलामी जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला डोडा सड़क हादसा डोडा सड़क हादसे में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर रांची पहुंचे रांची एयरपोर्ट पर दी गई अंतिम सलामी शहीद जवानों के पार्थिव शरीर रांची पहुंचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 24 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article झारखंड में सर्दी से राहत, दिन में खिलेगी तेज धूप

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज, तीन दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

    January 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प, कई घायल… देखें वीडियो

    January 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झामुमो विधायक दशरथ गगराई का म्यूजिक वीडियो वायरल, नशा और डांस पर उठे सवाल

    January 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज, तीन दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

    January 25, 2026

    Aaj Ka Rashifal, 25 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    January 25, 2026

    हजारीबाग में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प, कई घायल… देखें वीडियो

    January 24, 2026

    झामुमो विधायक दशरथ गगराई का म्यूजिक वीडियो वायरल, नशा और डांस पर उठे सवाल

    January 24, 2026

    भाजपा पर बरसे विनोद पांडेय, बोले- BJP का दोहरा चरित्र उजागर, पीएम की विदेश यात्रा पर चुप, मुख्यमंत्री पर सवाल

    January 24, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.