Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज, तीन दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
    झारखंड

    झारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज, तीन दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2026Updated:January 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड में शनिवार को मौसम साफ रहने के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते दो दिनों से लगातार गिर रहे न्यूनतम तापमान में अब इजाफा शुरू हो गया है। राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 24 घंटों में करीब 3 डिग्री की वृद्धि दर्शाता है। वहीं, कांके राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान रात के न्यूनतम और दिन के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को दिन में मौसम खुला रहा, हालांकि सुबह के समय हल्का कुहासा देखने को मिला।

    राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। चाईबासा में अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा मेदिनीनगर, कोल्हान, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंचने से गर्मी का असर महसूस किया गया।

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 26 और 27 तारीख को तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 28 फरवरी को तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके बाद 29 फरवरी से एक बार फिर तापमान में तेजी से वृद्धि होगी।

    पिछले 24 घंटों के दौरान मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि खूंटी का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 25 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    Chaibasa Temperature decrease in cold increased heat Jharkhand weather maximum temperature Meteorological Department minimum temperature Ranchi weather temperature rise weather news weather update Western Disturbance अधिकतम तापमान गर्मी बढ़ी चाईबासा तापमान झारखंड मौसम ठंड में कमी तापमान वृद्धि न्यूनतम तापमान पश्चिमी विक्षोभ मौसम अपडेट मौसम विभाग मौसम समाचार रांची मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 25 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article 28 दिन से लापता दिव्यांग बच्ची का शव नक्सलबांध पहाड़ से बरामद, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    June 12, 2026
    झारखंड

    गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    June 12, 2026
    क्राइम

    जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की ह’त्या, गिरिडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

    June 12, 2026
    Latest Posts

    पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    June 12, 2026

    गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    June 12, 2026

    जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की ह’त्या, गिरिडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

    June 12, 2026

    DPS जगन्नाथपुर में पुलिस की पाठशाला, बच्चों को बताए साइबर क्राइम और नशे के खतरे

    June 12, 2026

    प्रमोशन विवाद में सरकार को राहत, हाईकोर्ट ने 12 इंजीनियरों की पदोन्नति बरकरार रखी

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.