Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jan, 2026 ♦ 3:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लापता बच्चे का कुएं से मिला शव, ह’त्या की आशंका
    जोहार ब्रेकिंग

    लापता बच्चे का कुएं से मिला शव, ह’त्या की आशंका

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बच्चे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू के पंडवा थाना क्षेत्र में तीन दिनों से लापता एक मासूम बच्चे का शव रविवार को उसके घर के पीछे स्थित कुएं से बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने बच्चे की हत्या कर शव कुएं में फेंकने की आशंका जताई है, वहीं पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृत बच्चे की पहचान पंडवा निवासी प्रमोद कुमार मेहता के इकलौते पुत्र अंकुश राज (2 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अंकुश 1 जनवरी की दोपहर घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेलते समय अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पंडवा थाना में लिखित सूचना दी थी।

    रविवार सुबह गांव की एक महिला ने घर के पीछे स्थित कुएं में झांककर देखा तो पानी में बच्चे का शव तैरता हुआ नजर आया। इसकी सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पंडवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस कुएं से शव मिला है, वहां तक बच्चे का खुद पहुंचना संभव नहीं है। लोगों ने आशंका जताई कि पहले बच्चे को गायब किया गया और बाद में उसकी हत्या कर शनिवार रात शव कुएं में डाल दिया गया।

    पंडवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि बच्चे की मौत कुएं में गिरने से हुई है या किसी अन्य कारण से, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। कुएं के पानी का नमूना जांच के लिए लिया गया है और डायटम टेस्ट कराया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर एसआई चिंटू कुमार, शिव गोविंद मेहता, बसपा नेता राजन मेहता, उप मुखिया सुरजीत कुमार मेहता उर्फ टिंकू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

    Also Read : हजारीबाग में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भव्य स्वागत

    The missing child's body was found in a well; murder is suspected. लापता बच्चे का कुएं से मिला शव हत्या की आशंका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भव्य स्वागत
    Next Article सीएम हेमंत से मिली अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अनुष्का कुमारी, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लुढ़कती बस की चपेट में आई स्कूटी, 16 वर्षीय किशोरी की मौ’त

    January 5, 2026
    झारखंड

    शीतलहर का असर : झारखंड में 8 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

    January 5, 2026
    झारखंड

    पलामू में नशा मुक्ति को लेकर यादगार रैली, न्यायिक अधिकारी रहे आगे

    January 5, 2026
    Latest Posts

    लुढ़कती बस की चपेट में आई स्कूटी, 16 वर्षीय किशोरी की मौ’त

    January 5, 2026

    शीतलहर का असर : झारखंड में 8 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

    January 5, 2026

    पलामू में नशा मुक्ति को लेकर यादगार रैली, न्यायिक अधिकारी रहे आगे

    January 5, 2026

    2000 रुपये के नोटों पर RBI का अपडेट, अब तक 98% नोट लौटे

    January 5, 2026

    तलाक केस के बीच पवन सिंह का बर्थडे वीडियो वायरल, तीसरी शादी की चर्चा

    January 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.