Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खरसावां गोलीकांड के शहीदों की पहचान कर उनके आश्रितों को मिलेगा सम्मान : मुख्यमंत्री
    जोहार ब्रेकिंग

    खरसावां गोलीकांड के शहीदों की पहचान कर उनके आश्रितों को मिलेगा सम्मान : मुख्यमंत्री

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 1, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खरसावां
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया है कि खरसावां गोलीकांड के शहीदों को अब गुमनामी में नहीं रहने दिया जाएगा। गुआ गोलीकांड की तर्ज पर खरसावां गोलीकांड के शहीदों की खोज कर उनके आश्रितों को सम्मान देने के लिए राज्य सरकार शीघ्र ही एक कमेटी का गठन करेगी और इसके लिए न्यायिक जांच आयोग भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को खरसावां शहीद स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अगले शहीद दिवस से पहले शहीदों की पहचान कर उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर लेने से इनकार करते हुए सीधे शहीद स्थल जाकर श्रद्धांजलि दी। मीडिया से बातचीत और सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक जनवरी पूरी दुनिया के लिए नया साल है, लेकिन झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, किसान और मजदूरों के लिए यह शहीद दिवस है। जब लोग नए साल का जश्न मना रहे होते हैं, तब झारखंड के लोग अपने शहीदों को याद करते हैं। यही झारखंड की पहचान और इतिहास है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का इतिहास संघर्ष और बलिदान से भरा हुआ है। कोल्हान, संताल, छोटानागपुर या पलामू—हर क्षेत्र में शहीदों की गाथाएं बिखरी पड़ी हैं। जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए यहां के वीर सपूतों ने अपनी जान की कुर्बानी दी। अंग्रेजी शासन हो या बाद का दौर, झारखंड के लोगों ने हमेशा अन्याय का विरोध किया है। खरसावां गोलीकांड इसी संघर्ष की सबसे बड़ी मिसाल है।

    सोरेन ने कहा कि सरकार ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों की खोज और सम्मान के लिए मसौदा तैयार कर लिया है। इसे पूरी तरह समझने और संतुष्ट होने के बाद लागू किया जाएगा। इसके लिए रिटायर जजों को शामिल करते हुए न्यायिक जांच आयोग का गठन किया जाएगा, ताकि किसी भी शहीद या उनके परिवार के साथ अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों को नमन करने के साथ-साथ उनके परिजनों के सम्मान और अधिकारों के लिए भी प्रतिबद्ध है।

    सभा में मुख्यमंत्री के साथ मंत्री दीपक बिरुआ, सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी, खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का स्वागत शहीद स्मारक समिति की ओर से किया गया।

    इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खरसावां गोलीकांड आजाद भारत के सबसे बड़े गोलीकांडों में से एक है। आजादी के महज साढ़े चार महीने बाद, जब पूरा देश नए साल का जश्न मना रहा था, तब आदिवासियों पर गोलियां चलाई गईं। तब से आदिवासी समाज एक जनवरी को शोक दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने मांग की कि शहीदों के चिन्हीकरण का काम दोबारा शुरू किया जाए और झारखंड के बाहर से आए शहीदों को भी सम्मान दिया जाए।

    मालूम हो कि एक जनवरी 1948 को खरसावां को ओडिशा में शामिल करने के फैसले के विरोध में आदिवासियों की भीड़ खरसावां हाट बाजार में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने गोली चला दी थी, जिसमें कई निर्दोष लोग मारे गए थे। इस घटना को जलियावाला बाग के बाद देश का दूसरा बड़ा गोलीकांड कहा जाता है। तभी से हर साल एक जनवरी को खरसावां में शहीद दिवस मनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

    Also Read : खरसावां शहीद दिवस : सीएम हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर सुरक्षा कड़ी

    खरसावां खरसावां गोलीकांड के शहीदों की पहचान कर उनके आश्रितों को मिलेगा सम्मान : मुख्यमंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरात की शिफ्ट में खूनी झगड़ा, एक मजदूर की मौ’त
    Next Article सुदेश महतो ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC-JSSC आंदोलन: एक्स हैंडल की जांच के लिए रांची पुलिस सख्त, अमेरिका स्थित X Corp. के हेडक्वार्टर को भेजा कानूनी नोटिस

    August 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC आंदोलन: एक्स हैंडल की जांच के लिए रांची पुलिस सख्त, अमेरिका स्थित X Corp. के हेडक्वार्टर को भेजा कानूनी नोटिस

    August 23, 2026

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.