Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मूसलाधार बारिश में महिला को लूटने वाला उच्चका धराया
    जोहार ब्रेकिंग

    मूसलाधार बारिश में महिला को लूटने वाला उच्चका धराया

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मूसलाधार बारिश में खुद को बचाने की कोशिश करते हुए रास्ते पर पैदल चर रही एक महिला का पर्स छीनकर भागने वाले लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस लड़के का नाम यश बताया गया। करीब 19 साल का यश चुटिया थाना क्षेत्र के न्यू अंबेदकर नगर भटठी टोली का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने महिला से छीने गये रुपयों में से 40850/- रूपये, छीना हुआ मोबाइल और घटना के वक्त पहना हुआ कपड़ा जब्त किया है। इस बात की जानकारी आज यानी सोमवार को DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने की।

    SSP चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि बीते 16 जून को दिन के करीब साढ़े 11 बजे संगीता कुमारी नाम की महिला बैंक से पचास हजार रुपये निकाल कर अपने घर जा रही थी। उसका घर लोअर बाजार थाना क्षेत्र के घुमसा टोली के गणपत नगर में है। पति का नाम रतन कुमार महतो है। जैसे ही वह अपने घर के नजदीक पहुंची, एक लड़क उसके हाथों से उसका पर्स झपटकर भाग निकला। वह लड़का तेज रफ्तार में पैदल ही भाग निकला। महिला के पर्स में पचास हजार रुपये, मोबाइल फोन और अन्य कुछ सामान थे। तेज बारिश होने के चलते संगीता उस उच्चके का चेहरा ठीक से नहीं देख सकी। उसने लोअर बाजार थाना में शिकायत दर्ज करायी। SSP चंदन सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और टेक्निकल सेल की मदद ली। तफ्तीश के दरम्यान पुलिस संदेही गुनहगार यश तक पहुंच गयी और उसे धर दबोचा। उसके पास से 40850/- रूपये और अन्य सामान बरामद किये गये। दस हजार रुपये कहां खर्च किया? यह पूछने पर उच्चके ने बताया कि नशा में उड़ा दिया।

    Also Read : गढ़वा में 3 जुलाई को होगा बाइपास सड़क का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे शुभारंभ

    The man who robbed a woman in heavy rain was arrested बारिश मूसलाधार बारिश में महिला को लूटने वाला उच्चका धराया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में 3 जुलाई को होगा बाइपास सड़क का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे शुभारंभ
    Next Article बिजली बिल पर 5% सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव तुगलकी फरमान : अजय राय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.