Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं, फिर हुई सेंधमारी
    क्राइम

    जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं, फिर हुई सेंधमारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2025Updated:January 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित दयाल सिटी के हरिकृष्ण फ्लैट में बिती रात चोरों ने चार फ्लैटों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में लाखों रुपये के माल की चोरी का अनुमान है. CCTV फुटेज में पांच चोर फ्लैट के नीचे से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया.

    चोरी की घटना परसुडीह दयाल सिटी के हरिकृष्ण फ्लैट के A3, C2, C4 और D1 फ्लैटों में हुई. घटनास्थल पर मौजूद जानकारी के अनुसार, फ्लैटों के ताले बंद थे और चोरों ने इन फ्लैटों को आसानी से खंगाल लिया. चोरी की घटना में जितेन सिंह, पंकज तिवारी, विमल प्रसाद और अभिजीत डे के फ्लैट शामिल हैं. घटना के वक्त C4 निवासी इलाज के लिए वेल्लोर गए हुए थे, जबकि D1 के सदस्य जितेन अपने भाई के साथ घर छोड़कर बाहर रह रहे थे.

    चोरी

    स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है. इलाके में चोरों के द्वारा की जा रही लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोग और फ्लैटवासी परेशान हैं. मामले की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह मौके पर पहुंचे और कहा कि इस क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए ताकि लोगों को शांतिपूर्ण माहौल मिल सके.

    फ्लैटवासी भी आक्रोशित हैं और बिल्डर के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. उनका कहना है कि बिल्डर केवल मेंटेनेंस चार्ज वसूलने में ही सक्रिय है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी.

    Also Read : बोकारो स्टील प्लांट का दौरा करने पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी

    Also Read : अगर भर दिया समय पर बिजली बिल तो मिलेगी ये छूट… जानें

    Also Read : पड़ोसी के घर मिला लापता नाबालिग का श’व, सनसनी

    Also Read : सेहत के लिए वरदान हैं ये बीज, महिलाएं जरूर करें इनका सेवन

    Arrest Builder CCTV Dayal City District Administration Dr. Paritosh Singh flat Flat Owners Harkishan Block jamshedpur locals Maintenance millions stolen Parsudih planned theft police investigation Security Arrangements theft thieves गिरफ्तारी चोर चोरी जमशेदपुर जिला प्रशासन डॉ. परितोष सिंह दयाल सिटी परसुडीह पुलिस जांच फ्लैट फ्लैटवासी बिल्डर मेंटेनेंस योजनाबद्ध चोरी लाखों की चोरी सीसीटीवी सुरक्षा व्यवस्था स्थानीय लोग हरकिशन ब्लॉक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक दिन में कितना चलना चाहिए? जानें वॉक करने के गजब के फायदे
    Next Article पूर्व CM चंपाई सोरेन के PA चंचल गोस्वामी का बंगला कराया गया खाली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.