Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»घर बना था नशे का अड्डा, पुलिस ने रेड मार दो महिला सहित सात को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    घर बना था नशे का अड्डा, पुलिस ने रेड मार दो महिला सहित सात को दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची की सदर पुलिस ने नशे का काला कारोबार करने वालों को तगड़ा झटका दिया है। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में गिरोह का सरगना बेटा, उसके मां-बाप से लेकर किरायेदार और दोस्त तक शामिल हैं। गिरफ्तार तस्करों में सरगना अंबर कुमार राम, उसका बाप बाबला राम, मां मुन्नी देवी, किरायेदार दिव्या कुमारी, दोस्त पियुष कुमार, समीर तिर्की और अमन कुमार शामिल हैं। इन लोगों के पास से करीब 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, सात स्मार्ट मोबाइल फोन, ₹7300 कैश और KTM बाइक जब्त की गयी है। जब्त की गयी ब्राउन शुगर की कीमत बाजार में करीब 15 लाख रुपये आंकी गयी है। इस बात का खुलासा आज रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया है। 

    सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन के निर्देश पर पूरे शहर में नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच सदर थानेदार कुलदीप कुमार के कानों में किसी ने हौले से फूंक मारी कि कोकर के तिरिल इलाके में ब्राउन शुगर का धंधा बेखौफ और बेरोक-टोक हो रहा है। मिली इंफॉर्मेशन पर एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश और सिटी एसपी पारस राणा की देखरेख में सदर डीएसपी संजीव बेसरी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम को सदर थानेदार इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार लीड कर रहे थे। पुलिस ने कोकर के तिरिल शांतिनगर स्थित अंबर राम के घर रेड मारी और अंबर, बाबला, मुन्नी देवी और दिव्या कुमारी को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर पुलिस की टीम ने पियुष कुमार, समीर तिर्की और अमन कुमार को गिरफ्तार किया। सभी के पास के कुल 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गयी। एसपी ने बताया कि ये लोग बिहार के आरा से ब्राउन शुगर लाकर रांची में खपाते थे। सदर थाना क्षेत्र के कुछ इलाके इनका हॉटस्पॉट थे। करीब 24 साल का अंबर राम के खिलाफ पुलिस फाइल में 16 मामले दर्ज हैं। 

    Also Read : धनबाद में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, बरवाअड्डा में दूसरे दिन भी छापेमारी जारी

    including two women The house had become a drug den; police raided the place and arrested seven people घर बना था नशे का अड्डा पुलिस ने रेड मार दो महिला सहित सात को दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article7 मिनट तक अपनी बीवी को उठा कर रखा तो जीता अवार्ड
    Next Article झारखंड में कई IPS इधर से उधर… देखें लिस्ट

    Related Posts

    क्राइम

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, धनबाद से आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड रास चुनाव : जयराम महतो बोले- जो दिल्ली से काम निकाल सके, वोट उसी को

    June 18, 2026
    Latest Posts

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, धनबाद से आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026

    झारखंड रास चुनाव : जयराम महतो बोले- जो दिल्ली से काम निकाल सके, वोट उसी को

    June 18, 2026

    देवघर नगर निगम को मिला नया नगर आयुक्त, सुलोचना मीना ने संभाला कार्यभार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन पहुंचे विधानसभा, वोटिंग जारी

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.