Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव नहीं कराने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार पर नाराज़गी जताई है। कोर्ट ने इसे संविधान पर सीधा हमला बताया है। हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद बाबूलाल मरांडी ने भी कांग्रेस-झामुमो गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोला है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा, “नगर निकाय चुनाव टालने पर उच्च न्यायालय ने सरकार को करारा तमाचा मारा है। राज्य के कई निकायों का कार्यकाल पांच साल पहले ही खत्म हो चुका है, फिर भी चुनाव नहीं कराए गए। पूरे राज्य में निकायों को सिर्फ प्रशासकों के भरोसे चलाया जा रहा है।”
उन्होंने सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि, “परिवारवाद की राजनीति करने वाली सरकार ने शहरी नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया है। गंदगी, टूटी सड़कों और अव्यवस्था से जनता परेशान है, लेकिन सरकार राजनीतिक कारणों से चुनाव नहीं करा रही है।” मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने वाली सरकार को जनता कभी माफ नहीं करेगी।
नगर निकाय चुनाव नहीं कराने के कारण माननीय उच्च न्यायालय ने कांग्रेस-झामुमो गठबंधन को जोरदार तमाचा मारा है।
राज्य के कई नगर निकायों का कार्यकाल पांच वर्ष पूर्व ही समाप्त हो चुका है। बीते दो साल से अधिक समय से पूरे प्रदेश में नगर निकायों को सिर्फ प्रशासकों के भरोसे चलाया जा रहा… pic.twitter.com/NNdinjxB6D
— Babulal Marandi (@yourBabulal) July 19, 2025
Also Read : कृष को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें निराधार : डॉ. इरफान अंसारी
Also Read : देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Also Read : SBPS में मनाई गई बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, बच्चों ने दी प्रेरणादायक प्रस्तुतियां