Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कुंडहित में रुके स्वास्थ्य मंत्री, अबुआ कार्ड से 15 लाख बीमा पर किया बड़ा दावा
    जोहार ब्रेकिंग

    कुंडहित में रुके स्वास्थ्य मंत्री, अबुआ कार्ड से 15 लाख बीमा पर किया बड़ा दावा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 9, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : पश्चिम बंगाल जाने के रास्ते में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी अचानक कुंडहित के पार्टी कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने कुछ देर रुककर स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन की मजबूती को लेकर खुलकर चर्चा की। माहौल अनौपचारिक रहा, लेकिन बातचीत में गंभीर मुद्दे भी उठे।

    “हर मरीज को आधुनिक इलाज मिले, यही कोशिश”

    पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. अंसारी ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई स्तर पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया तेज की जा रही है। पैथोलॉजी लैब को अपग्रेड किया जा रहा है। कई जगहों पर सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी सुविधाएं देने की तैयारी है। साथ ही नर्सिंग स्टाफ की कमी भी दूर की जाएगी। उन्होंने साफ कहा, “मेरा लक्ष्य है कि हर मरीज को आधुनिक इलाज मिले। इलाज के लिए लोगों को भटकना न पड़े।” मंत्री ने यह भी कहा कि बहुत जल्द बड़े पैमाने पर डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। इससे जामताड़ा में डॉक्टरों की जो कमी है, वह काफी हद तक पूरी हो जाएगी।

    “डॉक्टरों का मनोबल मत तोड़िए”

    डॉ. अंसारी ने राजनीतिक बयानबाजी पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग साजिश के तहत डॉक्टरों का मनोबल गिराने की कोशिश करते हैं। चाईबासा और हजारीबाग जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने जनता से अपील की कि डॉक्टरों को सहयोग करें। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “खामियां निकालना है तो निकालिए, लेकिन सुझाव भी दीजिए। हम सुधार के लिए तैयार हैं। सिर्फ राजनीति करने से काम नहीं चलेगा।”

    अबुआ स्वास्थ्य कार्ड पर बड़ी बात

    मंत्री ने अबुआ स्वास्थ्य कार्ड की चर्चा करते हुए बताया कि पहले इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज कवर था, जिसे बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड ऐसा पहला राज्य है जहां लोगों को 15 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। उनका कहना था कि इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

    कुंडहित सीएचसी की समस्याएं भी उठीं

    बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्याएं भी रखीं। डॉक्टर क्वार्टर, एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति, गायनोकोलॉजिस्ट की जरूरत और सीएचसी भवन से जुड़ी मांगें सामने आईं। इस पर डॉ. अंसारी ने भरोसा दिलाया कि वे विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से बात करेंगे और आगामी सदन में इन मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि कुंडहित जैसे पिछड़े इलाके का विकास उनकी प्राथमिकता में है।

    संगठन को और मजबूत करने पर जोर

    बैठक में संगठन की स्थिति पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि कुंडहित में कांग्रेस कमजोर नहीं है, लेकिन उसे और मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी ताकत से काम करें और आने वाले चुनावों के लिए अभी से तैयारी शुरू करें। उन्होंने यह भी कहा कि लक्ष्य साफ होना चाहिए और मेहनत में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

    कई नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

    इस मौके पर पंकज झा, समर माजी, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र घोष, रंजीत लायक, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उजाला मुर्मू, सलीम खान, टिंकू अंसारी, झामुमो नेता अतावर खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    Also Read : बहन की शादी वाले दिन भाई की दर्दनाक मौ’त… जानें कैसे

    The Health Minister stopped in Kundhit and made a big claim regarding the Rs. 15 lakh insurance under the Abua Card scheme. अबुआ कार्ड से 15 लाख बीमा पर किया बड़ा दावा कुंडहित में रुके स्वास्थ्य मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबहन की शादी वाले दिन भाई की दर्दनाक मौ’त… जानें कैसे
    Next Article सोनाहातू म’र्डर केस का खुलासा, महिला ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौ’त के घाट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.