Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राज्यपाल ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, रांची से ऋषिकेश तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, रांची से ऋषिकेश तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 9, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राज्यपाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड से उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक शहरों तक सीधी ट्रेन की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रांची से ऋषिकेश तक नई रेल सेवा शुरू करने का आग्रह किया है। यह प्रस्तावित ट्रेन रांची से चलकर लोहरदगा, टोरी, डाल्टनगंज, डेहरी-ऑन-सोन, वाराणसी, अयोध्याधाम, बरेली और हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश तक जाएगी।

    चेंबर ऑफ कॉमर्स ने उठाई थी मांग

    दरअसल, फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने राज्यपाल को इस संबंध में प्रार्थना-पत्र सौंपा था। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग धार्मिक और व्यापारिक कारणों से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जाते हैं, लेकिन सीधी ट्रेन नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी होती है। राज्यपाल ने इस मांग को जनहित से जुड़ा मुद्दा बताते हुए इसे रेल मंत्री के सामने रखा।

    यात्रियों को होती है भारी परेशानी

    अभी रांची से लखनऊ, अयोध्या, बरेली, हरिद्वार या ऋषिकेश जाने के लिए यात्रियों को या तो ट्रेन बदलनी पड़ती है या लंबा रूट लेकर जाना पड़ता है। खासकर बुजुर्ग और श्रद्धालुओं को सफर में ज्यादा दिक्कत होती है। राज्यपाल ने अपने पत्र में लिखा है कि सीधी रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों का समय बचेगा और सफर भी आसान होगा।

    अयोध्याधाम और चारधाम यात्रा को मिलेगा सहारा

    नई ट्रेन शुरू होने पर झारखंड के श्रद्धालुओं को अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए सीधा साधन मिल जाएगा। इसके साथ ही हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे तीर्थ स्थलों तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा। धार्मिक पर्यटन के लिहाज से यह ट्रेन काफी अहम मानी जा रही है।

    व्यापार और पर्यटन को भी मिलेगा फायदा

    राज्यपाल ने कहा है कि इस रेल सेवा से सिर्फ श्रद्धालुओं को ही नहीं, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। झारखंड और उत्तर प्रदेश के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापारियों का मानना है कि सीधी कनेक्टिविटी से माल ढुलाई और आवाजाही दोनों आसान होंगे, जिससे कारोबार को नई रफ्तार मिल सकती है।

    demanding a direct train service from Ranchi to Rishikesh. The Governor has written a letter to the Railway Minister रांची से ऋषिकेश तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग राज्यपाल राज्यपाल ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमिहिजाम में बोर्ड परीक्षा पर सख्ती, एसडीएम अनंत कुमार ने किया औचक निरीक्षण
    Next Article बहन की शादी वाले दिन भाई की दर्दनाक मौ’त… जानें कैसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    JPSC / JSSC

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026
    क्राइम

    मणिपुर: सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय गान गाने से इनकार… मुकेश खन्ना के बयान से गरमाई सियासत

    August 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026

    मणिपुर: सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.