Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राज्यपाल ने मेरू में BSF कांस्टेबल के दीक्षांत परेड को किया संबोधित, बोले-देश की सेवा में जवानों का समर्पण अनमोल है
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल ने मेरू में BSF कांस्टेबल के दीक्षांत परेड को किया संबोधित, बोले-देश की सेवा में जवानों का समर्पण अनमोल है

    Team JoharBy Team JoharNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रानी झाँसी परेड ग्राउंड,  मेरू,  हजारीबाग में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सहायक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित 9 नवंबर को दीक्षांत परेड में नव आरक्षकों (बैच संख्या 163 और 164) को संबोधित किया. इस दौरान राज्यपाल महोदय ने नव प्रशिक्षित जवानों को उनके समर्पण, साहस और अनुशासन के लिए बधाई दी और उनकी मेहनत की सराहना की.

    राज्यपाल ने जवानों के परिवारजनों को भी बधाई दी, यह मानते हुए कि जवानों की सफलता उनके परिवारों के समर्थन और प्रेरणा के बिना संभव नहीं हो सकती है. उन्होंने कहा कि भारतीय सीमा की सुरक्षा और देश की सेवा में जवानों का समर्पण अनमोल है  और उनके संघर्ष के कारण ही हम सुरक्षित महसूस करते हैं.

    सैन्य बल का गौरवमयी इतिहास

    अपने संबोधन में राज्यपाल ने सीमा सुरक्षा बल के गौरवमयी इतिहास का उल्लेख किया, विशेष रूप से 1971 के भारत-पाक युद्ध में इस बल की अहम भूमिका को याद किया. उन्होंने बल के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को अविस्मरणीय बताया और कहा कि उनका साहस हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा.

    बीएसएफ के नए कांस्टेबल को दिया यह संदेश

    राज्यपाल ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उनकी भी सेना में जाने की इच्छा थी, लेकिन कुछ कारणों से वह सेना में नहीं जा सके. उन्होंने भारतीय सेना में जो राष्ट्रप्रेम और अनुशासन का जज़्बा देखा है, वह कहीं और नहीं पाया जा सकता. नव आरक्षकों को कठिन परिस्थितियों में भी साहस और कर्मठता के साथ हर चुनौती का सामना करने और बल की प्रतिष्ठा को ऊँचाइयों तक पहुंचाने की प्रेरणा दी. राज्यपाल ने कहा कि इस उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के माध्यम से नव आरक्षकों का व्यक्तित्व और कार्यकुशलता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी, जिससे वे सीमा सुरक्षा बल में अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेंगे. उन्होंने दीक्षांत परेड के सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षकों और जवानों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं.

    Also Read: ‘भाजपा सरकार बनने पर पहली रामनवमी में मैं खुद हजारीबाग आऊंगा, देखता हूं कौन हिन्दुओं को रोकता है’, हजारीबाग में अमित शाह ने की चुनावी सभा

    #BSF 1971 India-Pakistan war 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध Army training border security Border Security Force BSF achievements. BSF bravery BSF congratulation BSF history BSF recruits BSF training courage Discipline Family support Future of BSF Hazaribagh Inspirational leadership Inspirational speech martyrs Meru Hazaribagh Military values National service Passing out parade Patriotism Recruits' success Sacrifice security forces Security of the nation strength Training Camp अनुशासन देशभक्ति परिवार का सहयोग पासिंग आउट परेड प्रशिक्षण शिविर प्रेरणादायक नेतृत्व प्रेरणादायक भाषण बलिदान बीएसएफ बीएसएफ इतिहास बीएसएफ उपलब्धियां। Governor Santosh Kumar Gangwar बीएसएफ का भविष्य बीएसएफ प्रशिक्षण बीएसएफ बधाई बीएसएफ रिक्रूट बीएसएफ शौर्य मेरु हजारीबाग राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राष्ट्र की सुरक्षा राष्ट्रीय सेवा रिक्रूटों की सफलता शक्ति शहीद साहस सीमा सुरक्षा सीमा सुरक्षा बल सुरक्षा बल सेना प्रशिक्षण सैन्य मूल्य हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रेमी से शादी करने पहुंची युवती, इनकार करने पर खुद को लगा ली आग 
    Next Article ‘इलाके में बीजेपी का नया कैडर उभरा है, हम देख लेंगे’, सुनील श्रीवास्तव के ठिकानों पर आईटी रेड को लेकर बोले सीएम हेमंत सोरेन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.