Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पटना पुलिस के हथियार से लगी थी फल विक्रेता को गो’ली, आरोपी कोडरमा से गिरफ्तार
    क्राइम

    पटना पुलिस के हथियार से लगी थी फल विक्रेता को गो’ली, आरोपी कोडरमा से गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2025Updated:April 14, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/Bokaro : झारखंड के बोकारो में लड़की की तलाश में गई पटना पुलिस टीम पर बड़ा आरोप लगा है. रविवार को एक अगवा लड़की की खोज में पहुंचे पटना के गर्दनीबाग थाने की पुलिस टीम द्वारा की गई कथित फायरिंग में एक फल विक्रेता जख्मी हो गया. घटना के बाद झारखंड पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों समेत आठ लोगों को कोडरमा से गिरफ्तार कर लिया.

    क्या है मामला?

    पटना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अगवा लड़की बोकारो के सेक्टर-4 के लक्ष्मी मार्केट इलाके में है. इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पटना की पुलिस टीम, जिसमें ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर राजू कुमार, महिला सिपाही रंजना कुमारी और SSP सेल के कर्मी अवनीश शामिल थे, निजी गाड़ी से झारखंड पहुंची. पुलिस ने वहां फल विक्रेता विवेक कुमार (24) से पूछताछ की, लेकिन पहचान से इनकार करने पर कथित तौर पर उसे धमकाया गया और इसी दौरान गोली चल गई. गोली विवेक के कंधे में लगी और फिर छिटककर लड़की के भाई को भी जख्मी कर गई.

    पटना

    गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस टीम ने पिस्टल निकालकर विवेक को कार में खींचा और गोली मारने की धमकी दी, लेकिन उसी दौरान गोली चल गई. जख्मी अवस्था में विवेक को भवानी मेडिकल के पास छोड़कर पुलिस टीम फरार हो गई. बाद में एक दवा दुकानदार ने परिजनों को सूचना दी और विवेक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

    झारखंड पुलिस ने की कार्रवाई

    फायरिंग की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस ने बिहार जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग शुरू की. इसी दौरान कोडरमा में दो अर्टिगा गाड़ियों को रोका गया, जिसमें पटना पुलिस टीम और अन्य लोग सवार थे. पूछताछ के बाद झारखंड पुलिस ने सभी आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें तीन पुलिसकर्मी, दो ड्राइवर और लड़की के पिता, चाचा और भाई शामिल हैं.

    पटना

    दो FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

    बोकारो की चास पुलिस ने जख्मी विवेक का बयान दर्ज कर लिया है और बिहार पुलिस पर दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं. हालांकि, गर्दनीबाग थाने की पुलिस का कहना है कि उन्होंने IG से अनुमति लेकर ही कार्रवाई की थी.

    जख्मी की हालत स्थिर, परिवार में आक्रोश

    जख्मी विवेक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. उसके भाई अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि बिना किसी उचित जांच के पुलिस ने उसके भाई को पीटा और गोली चला दी. उनका यह भी दावा है कि लड़की के साथ आए लोगों में उसका भाई भी शामिल था, जिसे भी गोली लगी है.

    Also Read : पटना में भयंकर आ’ग, 150 अग्निशमन कर्मियों ने 30 दमकल की गाड़ियों से 9 घंटे में पाया काबू

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में भयंकर आ’ग, 150 अग्निशमन कर्मियों ने 30 दमकल की गाड़ियों से 9 घंटे में पाया काबू
    Next Article जमशेदपुर में फरार वारंटियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, रातभर चला कॉम्बिंग ऑपरेशन

    Related Posts

    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.