Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर के चारों संक्रमित मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ्य, फूल और तलियों के साथ मरीजों का बढ़ाया हौसला
    झारखंड

    देवघर के चारों संक्रमित मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ्य, फूल और तलियों के साथ मरीजों का बढ़ाया हौसला

    Team JoharBy Team JoharMay 14, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • कोरोना महामारी से लड़ने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से हम सभी को होना होगा मजबूतः- उपायुक्त

    देवघर। कोरोना संक्रमित दोनों मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के पश्चात दूसरी सभी रिपोर्ट भी बिलकुल सामान्य पायी गयी है। इसके उपरांत दोनों मरीजों को आज संक्रमण मुक्त होने का प्रमाण पत्र दिया गया। जिसके पश्चात दोनों मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी, अब ये बिलकुल स्वस्थ हैं, जो कि हम सभी के लिए एक राहत महसूस करने वाली बात है।

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल, सिविल सर्जन, विजय कुमार व वरीय अधिकारियों द्वारा ताली बजाकर मरीजों की हौसला अफजाई करते हुए विदाई दी गयी। साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दोनों मरीजों को पुष्प गुच्छ देकर अस्पताल से गंतव्य स्थान तक सेनेटाइजड एम्बूलेंस के द्वारा उनके घर तक पहुंचाया गया।

    • जागरूकता, सर्तकता और सावधानी हीं कोरोना से बचाव की कड़ी

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि पिछले दिनों इन दोनों मरीजों की रिपोर्ट पोजेटिव प्राप्त हुई थी। इलाज के क्रम में पहली रिपोर्ट नेगेटिव आने के उपरान्त एहितयात और सुरक्षा के तौर पर मरीजों के सैंपल को दूसरी बार जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें इनका रिपोर्ट दूबारा नेगेटिव आया है एवं ये पूर्णतः स्वस्थ पाए गए।

    इसके अलावे सबसे महत्वपूर्ण और हम सभी के लिए ये खुशी की बात है कि ये दोनों मरीज कोरोना नामक इस जंग का डट कर सामना करते हुए इस पर जीत हासिल की है और आज वे बिलकुल स्वस्थ व सुरक्षित हैं। पूर्व में भी इसी प्रकार संक्रमित पाये गये अन्य दो मरीज भी कोरोना नामक इस महामारी को हराकर स्वास्थ्य हुए थें। ऐसे में वर्तमान में हम सभी को और भी सर्तक व सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावे समाजिक दूरी, साफ-सफाई व मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करते हुए औरों को भी ऐसा करने के लिए जागरूक करें।

    • डिस्चार्ज होने के बाद दोनों मरीजों ने चिकित्सकों की टीम को कहा धन्यवाद

    अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद दोनों मरीजो ने बताया कि अस्पताल में उनका अच्छी तरह से ख्याल रखा गया। अच्छे खाने के साथ अच्छा व्यवहार भी किया गया। आज ठीक होने के बाद हमलोग यह कह सकते है कि कोरोना संक्रमण को हराया जा सकता है, जैसा हमने हराया है। बस हिम्मत बनाये रखे, डाॅक्टरों के निर्देशों का पालन करें। इसके अलावे इससे बचने के लिये लोगो को सरकार के आदेशों का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहे तभी आप कोरोना जैसी भयानक बीमारी से बच सकते है।

    • सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम का धन्यवाद

    उपायुक्त नैंसी सहाय ने सिविल सर्जन श्री विजय कुमार, माँ ललिता हॉस्पिटल के प्रबंधक, चिकित्सकों की टीम के साथ सभी स्वास्थ्यकर्मियों की हौसला अफजायी करते हुए आभार प्रकट किया। साथ ही कोरोना के इस जंग में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कार्य कर रहे सभी कोरोनो वारियर्स का धन्यवाद और अभिनन्दन किया गया।

    • सामाजिक दूरी और साफ-सफाई के साथ मास्क का उपयोग करें अनिवार्य रूप से

    उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा कि कोरोना संक्रमित इन मरीजों के रिपोर्ट निगेटिव आ जाने के पश्चात हम सभी को यह नहीं सोचना चाहिए कि अब हमे डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। बल्कि हमें अब पहले से अधिक और भी सर्तक व सजग रहने की जरूरत है क्योंकि अभी वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह नहीं कहा जा सकता है कि आगे क्या होगा। हम सभी को आगे भी इसी प्रकार सर्तक व सजग रहते हुए समाजिक दूरी का पालन करना है एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन सभी उपायों को अपनाना है, जिससे हम अपना व अपने समाज का कोरोना वायरस से बचाव कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आगामी दिनों में भी हमें अपने दिनचर्या में मास्क पहनने की आदत व साफ-सफाई को अहम स्थान देना होगा, तभी जाकर हम इस महामारी से स्वयं को सुरक्षित रख सकते है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय रेलवे अब आरक्षण फॉर्म में यात्री के गंतव्य का पूरा पता भी लेगी
    Next Article बिहार में कांग्रेस विधायक की गाड़ी से शराब की बोतलें बरामद, 4 गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026
    Latest Posts

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    June 24, 2026

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.