पटना : बेगूसराय में घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का मामला सामने आया है. इस घटना में पति-पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए है. पिता और पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि मां और बेटे की हालत स्थिर है. घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना बलिया थाना क्षेत्र के सतीचौरा गांव की है. बता दें कि मो सत्तार अपने बेटे के साथ घर के आंगन के बरामदे पर सो रहे थे. वहीं उनकी पत्नी और बेटी घर के अंदर सो रही थीं. इस दौरान देर रात करीब 2 बजे असामाजिक तत्वों ने पहले घर के अंदर पेट्रोल फेंका. इसके बाद डंडे में कपड़ा लपेट कर घर के अंदर फेंक दिया, जिससे आग लग गई. इस घटना में मो साबिर और उनका 22 वर्षीय बेटा मो अरमान जलने लगे. अंदर सो रही मोहम्मद साबिर की पत्नी मोबिन खातून और बेटी करीना खातून उन्हें बचाने आईं, लेकिन वे भी आग की चपेट में आ गए. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. किसी तरह आग को बुझाया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद बलिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं घटनास्थल से लकड़ी का टार्च और लाइटर भी बरामद किया गया है.
घर में सो रहा था परिवार, पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, चार झुलसे

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Article25 हजार का ईनामी कुख्यात आलोक अपने सहयेागी के साथ गिरफ्तार
Next Article बजट पर विपक्ष के बोल, यह केवल ‘कुर्सी बचाओ बजट’
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

