Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»‘मर्दानी 3’ का धमाकेदार पोस्टर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
    मनोरंजन

    ‘मर्दानी 3’ का धमाकेदार पोस्टर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2025Updated:September 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मर्दानी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी आज यशराज फिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मर्दानी 3’ का नया पोस्टर रिलीज किया। रानी मुखर्जी इस फिल्म में एक बार फिर निडर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी। मेकर्स ने घोषणा की कि फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    पोस्टर में रानी का दमदार लुक

    यशराज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “नवरात्रि के पहले दिन, बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हुए, रानी मुखर्जी अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण केस के साथ ‘मर्दानी 3’ में शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में लौट रही हैं।” पोस्टर में रानी का क्लोज-अप लुक दिखाया गया है, जिसमें वे काले रंग का गन पकड़े नीचे की ओर इशारा करती नजर आ रही हैं। पीछे धुंधले बैकग्राउंड में दिल्ली पुलिस का पीला बैरिकेड दिख रहा है। रानी का यह लुक अच्छाई और बुराई के बीच नए युद्ध का संकेत देता है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

    फिल्म होगी ‘डार्क और क्रूर’

    रानी मुखर्जी ने पहले खुलासा किया था कि ‘मर्दानी 3’ एक ‘डार्क, जानलेवा और क्रूर’ कहानी होगी। इस खुलासे ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। ‘मर्दानी’ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी एकल महिला-प्रधान फ्रैंचाइजी है, जिसे 11 साल पहले शुरू होने के बाद से दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इस फ्रैंचाइजी ने अपनी दमदार कहानियों के लिए कल्ट दर्जा हासिल किया है।

    पिछली फिल्मों का सफर

    2014 में रिलीज ‘मर्दानी’ का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था, जो मानव तस्करी की कहानी पर आधारित थी। 2019 में आई ‘मर्दानी 2’ का निर्देशन गोपी पुथ्रन ने किया, जिसने एक मनोरोगी और बलात्कारी की कहानी को दिखाया। दोनों फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा।

    Also Read : पाकिस्तानी वायु सेना ने अपने ही लोगों पर बरसाए बम, 30 नागरिकों की मौ’त

    'Mardaani 3' 'Mardaani 3' will release on February 27 ‘मर्दानी 3’ ‘मर्दानी 3’ का धमाकेदार पोस्टर रिलीज ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी फिर बनेंगी शिवानी शिवाजी रॉय 2026 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी ‘मर्दानी 3’ Rani Mukerji will once again play Shivani Shivaji Roy in 'Mardaani 3' The explosive poster of 'Mardaani 3' is out the first poster of Mardaani 3 is out मर्दानी 3 का पहला पोस्टर रिलीज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती पर बड़ा ऐलान, 26 हजार से ज्यादा पदों पर होगी बहाली
    Next Article गिरिडीह के पंचम्बा में नवरात्र का भव्य आगाज़, 2100 कलशों के साथ निकली शोभायात्रा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    Latest Posts

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.