Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नक्सलियों के भारत बंद का दिख रहा असर, कई ट्रेनें की गई रद्द, रेलवे अधिकारी परेशान
    झारखंड

    नक्सलियों के भारत बंद का दिख रहा असर, कई ट्रेनें की गई रद्द, रेलवे अधिकारी परेशान

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : नक्सलियों के भारत बंद का असर झारखंड में कुछ जगहों पर देखने को मिल रहा है. गुरुवार की देर रात को नक्सलियों ने चाईबासा में गोइलकेरा व पौसेता स्टेशनों के बीच बम विस्फोट कर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया था. इस वजह से कई ट्रेनों का परिचालन ठप्प पड़ गया है. इस वजह से कई ट्रेनों को कैंसिल भी किया गया है. इनमें ज्यादातर ट्रेनें टाटा से राउरकेला के बीच चलने वाली ट्रेन हैं. नक्सली हमले की वजह से कई ट्रेनें तो नक्सल प्रभावित ईलाकों में रात भर खड़ी रहीं. गोइलकेरा व पौसेता स्टेशनों के बीच हुए नक्सली हमले के कारण तकरीबन दस घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप्प रहा, जिसके कारण हावड़ा-मुंबई रेलखंड भी बाधित रहा. सुरक्षा कारणों से ट्रेनों को करीब आठ घंटे तक चक्रधरपुर स्टेशन में रोक कर रखा गया था.

    नक्सली हमले के कारण रेलवे मार्ग बाधित हो जाने से चक्रधरपुर रेल मंडल में चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को भी बड़ी संख्या में रद्द कर दिया गया है. ज्यादातर ट्रेनें टाटा से राउरकेला के बीच चलने वाली ट्रेन है. कई ट्रेनें तो नक्सल प्रभावित ईलाकों जैसे गोईलकेरा, मनोहरपुर में रातभर खड़ी थी. नक्सलियों द्वारा रेल पटरी को निशाना बनाए जाने से रेलवे अधिकारी परेशान हैं. आज रात में भी ट्रेनों का परिचालन रेलवे के लिए चुनौती बनी है.

    आज खुलने वाली रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट :

    1. ट्रेन संख्या08167/08168 राउरकेला झारसुगुड़ा राउरकेला
    2. ट्रेन संख्या 08163/18164 चक्रधरपुर राउरकेला चक्रधरपुर मेमू पैसेंजर
    3. ट्रेन संख्या 08145/08146 राउरकेला टाटा राउरकेला पैसेंजर
    4. ट्रेन संख्या 08147/08148 टाटा बादामपहाड़ टाटा पैसेंजर
    5. ट्रेन संख्या 08109 टाटा इतवारी एक्सप्रेस
    6. ट्रेन संख्या 18175/18176 झारसुगुड़ा हटिया झारसुगुडा
    7. ट्रेन संख्या 08121/08122 बिरमित्रपुर बरसूआं बिरमित्रपुर पैसेंजर
    8. ट्रेन संख्या 08174 टाटा आसनसोल पैसेंजर
    9. ट्रेन संख्या 08055 टाटा खड़गपुर पैसेंजर
    10. ट्रेन संख्या 08697 झाड़ग्राम पुरुलिया पैसेंजर

     

    Bharat Bandh chaibasa jharkhand johar live news Manoharpur naxal Naxalite Naxalite Bandi ranchi चाईबासा जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड नक्सल नक्सली नक्सली बंदी भारत बंद मनोहरपुर रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 640 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 2997, केरल में एक की मौत
    Next Article ठंड का असर : 26 दिसंबर से सरकारी स्कूलों में छुट्टी, विभाग ने दिया आदेश

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    Latest Posts

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.