Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में पिछले 24 घंटों में तेज धूप और साफ आसमान रहा। इससे लग रहा है कि इस बार ठंड जोरदार पड़ेगी। लोग सुबह 5 बजे से शॉल ओढ़कर टहलते नजर आए। शाम 6 बजे के बाद हल्की ठंड महसूस होने लगी।
मॉनसून पूरी तरह वापस, दिवाली-छठ में साफ मौसम
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मॉनसून अब पूरी तरह लौट चुका है। कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। आने वाले दिनों में दिवाली और छठ जैसे त्योहारों में मौसम साफ रहेगा, जिससे लोग आराम से उत्सव मना सकेंगे।
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
राज्य के मुख्य शहरों में बुधवार को तापमान और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) इस प्रकार रहा :

- रांची : अधिकतम 29°C, न्यूनतम 18°C, AQI 138
- जमशेदपुर : अधिकतम 33°C, न्यूनतम 21°C, AQI 151
- धनबाद : अधिकतम 31°C, न्यूनतम 21°C, AQI 117
- बोकारो : अधिकतम 31°C, न्यूनतम 19°C, AQI 120
अब निकलें गर्म कपड़े और रजाई
लातेहार में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक गिर गया, जिससे शाम को शॉल और रात में मोटा कंबल ओढ़ना पड़ रहा है। रांची में भी रात में बिना कंबल सोना मुश्किल हो गया। यहां न्यूनतम तापमान अचानक 5 डिग्री गिरा। राज्य के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री के बीच पहुंच गया है।
आज कोई अलर्ट नहीं, मौसम शुष्क
आज रांची में कोई अलर्ट नहीं है। मौसम पूरी तरह सूखा रहेगा। दोपहर में तेज धूप, लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद ठंडी हवाएं चलेंगी और हल्की ठंड महसूस होगी। आसमान साफ रहेगा।
ध्रुवा डैम पर सूर्यास्त देखने उमड़ी भीड़
बारिश के बाद रांची के ध्रुवा डैम पर सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा दिखा। यहां लोगों की भारी भीड़ जुटी। पर्यटन स्थलों पर चहल-पहल बढ़ गई है। पूर्वी सिंहभूम और नेतरहाट जैसे जिलों में भी यही स्थिति है।
Also Read : 20 अक्टूबर को मनाया जायेगा दीपों का त्योहार दीपावली : आचार्य प्रणव मिश्रा