Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 7:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»चतरा के व्यवसायी से गया में 9 लाख की लूट, व्यवसायी के चालक हिरासत में
    बिहार

    चतरा के व्यवसायी से गया में 9 लाख की लूट, व्यवसायी के चालक हिरासत में

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गया: झारखंड के स्क्रैप व्यवसायी से लूटपाट की गई है. जिले के गया-डोभी मार्ग के मनीपर गांव स्थित पुल के पास घात लगाकर अपराधियों ने व्यवसायी से 9 लाख 40 हजार रुपए लूट लिए. पिस्तौल दिखाकर घटना को अंजाम दिया गया. वहीं पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध अपराधियों को हिरासत में लिया है.

    जानकारी के अनुसार झारखंड के चतरा जिला के हंटरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले स्क्रैप व्यवसायी अनूप कुमार गया आए थे. गया से बकाए का कलेक्शन कर वह वापस झारखंड को लौट रहे थे. इसी क्रम में मनीपर पुल के पास दो बाइक पर रहे चार की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने वाहन को रुकवाया. इसके बाद व्यवसायी को पिस्तौल का भय दिखाकर रुपए वाला बैग लूट लिए. बैग में 9 लाख 40 हजार कैश थे.

    घटना के बाद कबाड़ (स्क्रैप) का व्यवसाय करने वाले अनूप कुमार ने तुरंत इसकी जानकारी गया एसएसपी हरप्रीत कौर और डोभी थाना को दी. उसके बाद डोभी थानाध्यक्ष अजय कुमार मामले की छानबीन में जुट गए. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें कबाड़ व्यवसायी के वाहन का चालक निखिल चौबे (चतरा के घंघरी निवासी) और डोभी थाना के वकील गंज के रहने वाले सुरेंद्र पासवान शामिल हैं. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र पासवान के घर से कुछ कैश और लूट में इस्तेमाल अपाचे बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है.

    डोभी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि झारखंड के कारोबारी से लूट की घटना बीती रात को हुई है. इस मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.. जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा. वरीय अधिकारियों द्वारा इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदक्षिण कोरिया: हैलोवीन उत्सव के दौरान भगदड़ 151 लोगों की मौत, राष्ट्रीय शोक घोषित
    Next Article गुमला में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    झाड़ियों में मिली एक युवक की बॉडी, इलाके में सनसनी

    June 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से गिरा, फिर…

    June 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    एयर इंडिया ने दो दर्जन से अधिक यात्रियों का सामान छोड़ा, हंगामा के बाद दी यह सफाई

    June 21, 2025
    Latest Posts

    हेमंत सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं, जहां घोटाले नहीं हो रहे : रघुवर दास

    June 21, 2025

    ‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ के तहत समाधान शिविर में सुनी गयी जन शिकायतें

    June 21, 2025

    छात्रवृति योजना के लिए छात्र-छात्राओं का जल्द करें चयन: चमरा लिंडा

    June 21, 2025

    22 जून से आर्द्रा, नहीं होंगे कृषि कार्य, सूर्य के गोचर से मौसम में होगा बड़ा परिवर्तन

    June 21, 2025

    झारखंड में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 134 पदों पर भर्ती, 29 जून से शुरू होगा आवेदन

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.