Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Oct, 2025 ♦ 5:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»घरों में पाइपलाइन से गैस पहुंचने का सपना अब होगा आसान, बिहार गैस वितरण नीति “2025” को मिली मंजूरी
    बिहार

    घरों में पाइपलाइन से गैस पहुंचने का सपना अब होगा आसान, बिहार गैस वितरण नीति “2025” को मिली मंजूरी

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 18, 2025Updated:July 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार सरकार ने राज्य में स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘बिहार शहरी गैस वितरण नीति, 2025’ को मंजूरी दे दी है। इस नीति के तहत राज्य के सभी 38 जिलों के शहरी क्षेत्रों में पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति की जाएगी। राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इसको लेकर 15 जुलाई को अधिसूचना जारी कर दी है।

    नीति के लागू होने के बाद शहरी क्षेत्रों में घरेलू रसोई गैस के लिए पीएनजी कनेक्शन देना शुरू किया जाएगा। साथ ही, औद्योगिक, वाणिज्यिक और परिवहन क्षेत्रों में भी प्राकृतिक गैस का उपयोग बढ़ाया जाएगा।

    सरकार की योजना के अनुसार, राज्य में छह शहरी गैस वितरण इकाइयों के माध्यम से करीब 30 लाख घरेलू पीएनजी कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके अलावा, परिवहन क्षेत्र में सीएनजी को बढ़ावा देने के लिए करीब 650 सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

    राज्य सरकार ने इस नीति को तेल कंपनियों और संबंधित विभागों से विमर्श के बाद तैयार किया है। इसका मकसद है कि बिहार में प्राकृतिक गैस की उपलब्धता को सुलभ और व्यापक बनाया जाए।

    इस नीति के माध्यम से बिहार में कार्बन उत्सर्जन को कम करने, वातावरण को स्वच्छ बनाने, और देश के ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। भारत सरकार ने वर्ष 2030 तक देश की ऊर्जा खपत में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को 6.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें यह नीति सहायक सिद्ध होगी।

    बिहार सरकार की यह पहल राज्य में स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित, सस्ती और पर्यावरण अनुकूल गैस की सुविधा सुनिश्चित करेगी।

    Also Read : जापान ने बनाया नया इंटरनेट स्पीड वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक सेकंड में डाउनलोड हो सकता है पूरा विकिपीडिया

    Pipeline gas will reach every home in Bihar: 'Bihar Urban Gas Distribution Policy 2025' approved बिहार में हर घर पहुंचेगी पाइपलाइन गैस : 'बिहार शहरी गैस वितरण नीति 2025' को मिली मंजूरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजापान ने बनाया नया इंटरनेट स्पीड वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक सेकंड में डाउनलोड हो सकता है पूरा विकिपीडिया
    Next Article SBI बैंक में लूट की कोशिश नाकाम, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    दीवाली पर पटना में फायर डिपार्टमेंट अलर्ट, चार जोन में बांटा गया शहर

    October 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार चुनाव 2025 : निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान का निर्देश

    October 19, 2025
    बिहार

    मुंबई से बिहार जा रही ट्रेन से गिरे तीन युवक, दो की दर्दनाक मौ’त, तीसरा…

    October 19, 2025
    Latest Posts

    दिवाली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

    October 20, 2025

    दीपों का पर्व दीपावली आज, देशभर में हर्षोल्लास का माहौल

    October 20, 2025

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.88 लाख महिलाओं के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

    October 19, 2025

    रांची में 7.5 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, सासाराम का ‘मौसाजी’ करता है माल सप्लाई

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.