Bokaro : झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी दामोदर नदी किनारे स्थित बाबा फ्यूल पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान फुसरो के अवध सिनेमा रोड निवासी रामेश्वर महतो के 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार महतो के रूप में हुई है। शव कपूर मिश्रा के घर की छत पर पाया गया।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। फुसरो बाजार के मसाला व्यवसायी संतोष कुमार ने बताया कि विकास उनके दुकान में स्टाफ के रूप में काम करता था। बुधवार दोपहर तक वह दुकान पर था, लेकिन बाद में किसी विवाद के कारण घर से बाहर निकल गया था।
विकास देर शाम तक घर वापस नहीं आया, जिससे परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। विकास तीन भाइयों में मंझला था और अविवाहित था। अचानक हुई इस मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Also Read : यह बीमारी छीन सकती है आपकी सूंघने की क्षमता
Also Read : पाकुड़ के ग्रामीण इलाकों में भैया दूज पर गोबर से जाम दूत बनाने की परंपरा आज भी कायम
Also Read : बेटी के घर जा रही अधेड़ महिला से दु’ष्कर्म, आरोपी को दबोचने में जुटी पुलिस
Also Read : चित्रगुप्त पूजा : पाकुड़ में कायस्थ समाज ने श्रद्धा के साथ मनाया लेखनी-पूजन का पर्व
Also Read : सिमडेगा पुलिस का ‘ऑपरेशन रेड हंट’ : 104 लाल वारंटों का निष्पादन, 51 अपराधी गिरफ्तार