Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»चुनाव के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति जताया आभार
    झारखंड

    चुनाव के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति जताया आभार

    Team JoharBy Team JoharNovember 24, 2024Updated:November 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय ने विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन को लेकर सभी गठित कोषांगों के वरीय, नोडल एवं प्रभारी पदाधिकारी के अलावा सभी कर्मी, मतदान दलों, पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षा बलों सहित विधानसभा निर्वाचन कार्य में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शामिल अन्य सभी अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों के प्रति अपने आभार को प्रकट करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी. उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर टीम भावना से कार्य किया गया, जिससे चुनाव कार्य शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हुआ है जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में जिले के समस्त मतदाताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी एवं सहभागिता निभाई. जिससे पूरे झारखण्ड में जामताड़ा जिला अंतर्गत 08 नाला विधानसभा राज्यभर में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत (80.56 प्रतिशत) के साथ प्रथम स्थान पर रहा तथा ओवरऑल जिला में भी जामताड़ा सर्वाधिक मतदान प्रतिशत (77.61 प्रतिशत) के साथ पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा.

    इसका समस्त श्रेय मतदाताओं को जाता है, इसके लिए उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया. उपायुक्त ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के संपन्न होने में हमारे मीडिया बंधुओं का सहयोग सराहनीय है, उपायुक्त ने सभी मीडिया बंधुओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि समावेशी मतदान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पहली बार जिले के नगर परिषद, मिहिजाम क्षेत्र अंतर्गत स्नेहपुर हांसीपहाड़ी कुष्ठ कॉलोनी के कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं के लिए सहायक मतदान केन्द्र (मतदान केन्द्र सं० 362 (क), सामुदायिक भवन हांसीपहाड़ी, मिहिजाम) बनाया गया. जिसे पूरी तरह सुसज्जित किया गया, जिसमें शत-प्रतिशत कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं ने पूरे उत्साह और उमंग से अपना मतदान किया.

    उपायुक्त कुमुद जामताड़ा मतदान मीडिया बंधुओं शांतिपूर्ण शुभकामनाएं सामुदायिक भवन सुसज्जित हांसीपहाड़ी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजुआ अड्डे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 लाख कैश और 25 कार जब्त, 80 जुआरी गिरफ्तार
    Next Article मोबाइल चोरी के विवाद में ह’त्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.