Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सदर हॉस्पिटल रांची को ‘एनक्वास’ दिलाने की तैयारी में जुटा विभाग, सिविल सर्जन भी रेस
    झारखंड

    सदर हॉस्पिटल रांची को ‘एनक्वास’ दिलाने की तैयारी में जुटा विभाग, सिविल सर्जन भी रेस

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विवेक शर्मा

    रांची : सदर हॉस्पिटल रांची सुपरस्पेशियलिटी में जल्द ही एनक्वास की टीम विजिट कर सकती है. इसे लेकर हॉस्पिटल प्रबंधन ने अपनी ओर से तैयारी तेज कर दी है. वहीं सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार खुद से इसकी मॉनिटरिंग कर रहे है. जिससे कि सदर हॉस्पिटल को एनक्वास का सर्टिफिकेट मिल जाए. इससे केंद्र सरकार की ओर से हॉस्पिटल को और बेहतर बनाने के लिए ग्रांट उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं इस राशि से मरीजों के लिए हॉस्पिटल में सुविधाएं भी बढ़ेगी. बता दें कि एनक्वास के तहत हॉस्पिटल में सफाई, हाइजीन और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को चेक किया जाता है.

    सर्टिफिकेट के साथ मिलेगा ग्रांट

    नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट (एनक्वास) की टीम के विजिट करने की संभावना है. ये टीम हॉस्पिटल की व्यवस्था का जायजा लेगी. डॉक्टरों और स्टाफ का रिकॉर्ड जांचेगी. स्टाफ से मरीजों के इलाज करने संबंधी सवाल पूछे जाएंगे. हर विभाग के कर्मचारियों से उनके संबंधित सवाल-जवाब होंगे. इसे लेकर सिविल सर्जन खुद से सभी चीजों की मॉनिटरिंग कर रहे है. सर्टिफिकेट मिलने के बाद हॉस्पिटल को तय राशि भी मिलेगी. ये राशि मरीजों के हित में खर्च की जाएगी.

    टूटी कुर्सियां दुरुस्त, नई भी लगाई गई

    हॉस्पिटल की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए टीमें लगी हुई है. टूटी कुर्सियों को दुरुस्त किया जा रहा है. ओपीडी में कुर्सियों पर पेंट भी किए गए है. नई कुर्सियां भी लगाई गई है जो किसी ऑफिस के वेटिंग एरिया से कम नहीं है. डस्टबिन की कई बार सफाई कराई जा रही है. हालांकि सदर के लिए यह नया नहीं है. चूंकि यहां की सफाई व्यवस्था प्राइवेट हॉस्पिटल की तर्ज पर है. इसलिए सफाई के लिए प्रबंधन को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी. बायो मेडिकल वेस्ट के प्रॉपर डिस्पोजल की जानकारी दी जा रही है.

    क्या है एनक्वास सर्टिफिकेशन

    हॉस्पिटलों के लिए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट के लिए हर साल मूल्यांकन किया जाता है. इसमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जाती है. वहीं पिछले वर्ष की तुलना में सुविधाओं में क्या सुधार हुआ है और सुविधाओं का कितना विस्तार किया गया है. इसके अलावा सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और इंफेक्शन कंट्रोल को भी देखा जाता है. मरीजों और परिजनों से भी फीडबैक लिया जाता है. वेस्ट मैनेजमेंट, मरीजों की समस्याओं का समाधान आदि बिंदुओं पर मूल्यांकन किया जाता है.

    इसे भी पढ़ें: पटना में दो कारों के बीच भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, 7 घायल

    'Enquas ' ‘एनक्वास’ #Jharkhand News City News civil surgeon Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Sadar Hospital Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सदर हॉस्पिटल सिटी न्यूज सिविल सर्जन स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में दो कारों के बीच भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, 7 घायल
    Next Article ‘पठान’ के डायरेक्टर बनायेंगे ‘नायक’ का सीक्वल, 23 साल बाद फिर मचेगी धूम

    Related Posts

    झारखंड

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026
    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.