Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»ऋषि जिंदाबाद ,पाकितान मुर्दाबाद’ के नारे से गूंजा बेगूसराय, शहीद ऋषि रंजन के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
    बिहार

    ऋषि जिंदाबाद ,पाकितान मुर्दाबाद’ के नारे से गूंजा बेगूसराय, शहीद ऋषि रंजन के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेगूसरायः लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन अब इस दुनिया में नहीं रहे. लेकिन उनकी वीरता की कहानी न सिर्फ बेगूसराय बल्कि देश भर के लोगों की जुबान पर रहेगी. शहीद ऋषि रंजन की अंतिम यात्रा में उनके दर्शन के लिए गांव में जनसैलाब उमड़ा पड़ा है. लोग ऋषि जिंदाबाद और पाकितान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं.

    पाकिस्तान के नापाक हरकतों के कारण हुई ऋषि रंजन की शहादत पर बेगूसराय के आम और खास हर तबके के लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है. इसकी बानगी आज बेगूसराय के सड़कों पर देखने को मिली. जब हजारों की संख्या में लोग शहीद ऋषि की अंतिम दर्शन के लिए बेगूसराय के जीडी कॉलेज में जमा हुए.

    इस दौरान मौजूद जनसैलाब के नारे ऋषि भैया जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया. वहां मौजूद लोगों ने नम आंखों से अपने लाल को अंतिम विदाई दी. इससे पहले ऋषि रंजन का पार्थिव शरीर विशेष विमान से रविवार को पटना एयरपोर्ट लाया गया. जहां एयरपोर्ट पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद पटना से वाया रोड बेगूसराय उनके आवास पर लाया गया.

    बेगूसराय में मौजूद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ऋषि की शहादत को लेकर पूरा बिहार और बेगूसराय के लोगों में गुस्सा है उबाल है. आलम यह है कि यहां के नौजवान पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगा रहे हैं. यह आक्रोश है. पाकिस्तान के कायराना हरकत को लेकर. उन्होंने कहा कि ऋषि का परिवार एक ऐसा परिवार है जिस परिवार से पांच पांच लोग राष्ट्र की सेवा में सेना में तैनात थे. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ऋषि की शहादत बेकार नहीं जाएगी.

    वहीं, इस मौके पर मटिहानी के पूर्व जदयू विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कहा कि मुझे भारत माता का बेटा होने में गर्व महसूस हो रहा है. गौरव की बात यह है कि भारत माता की रक्षा के लिए शहीद हुआ ऋषि बेगूसराय का रहने वाला है. इसके लिए लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. यह आशा कि राष्ट्रवाद के प्रणेता नरेंद्र मोदी इसका करारा जवाब देंगे. जदयू के जिला अध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि इस शहादत से वह आहत हैं. शहीद के जाने से बेगूसराय की एक बड़ी क्षति हुई है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ खड़े हैं.

    फिलहाल ऋषि रंजन का पार्थिव शरीर सिमरिया के लिए प्रस्थान कर चुका है. इस अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शव के साथ सिमरिया गंगा घाट के लिए रवाना हो चुके हैं.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोतिहारी में कूड़े के ढेर में मिला 2 नवजात का शव, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
    Next Article धनबाद : जिला परिषद अध्यक्ष गोराई कोयला चोरी के हुए खिलाफ, CM आवास के समक्ष आत्मदाह की चेतावनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.