Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देश ने किया नमन
    ट्रेंडिंग

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देश ने किया नमन

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अटल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज देश भर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित ‘सदैव अटल’ स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया। वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता कौल भट्टाचार्य ने भी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    #WATCH | Delhi | President Droupadi Murmu pays floral tributes to former PM Atal Bihari Vajpayee on his death anniversary at his memorial ‘Sadaiv Atal’ pic.twitter.com/GxLUtsLu6i

    — ANI (@ANI) August 16, 2025

    #WATCH | Delhi | PM Modi pays floral tributes to former PM Atal Bihari Vajpayee on his death anniversary at ‘Sadaiv Atal’ pic.twitter.com/e8ySuDPZPA

    — ANI (@ANI) August 16, 2025

    #WATCH | Delhi | Lok Sabha Speaker Om Birla, Defence Minister Rajnath Singh, BJP National President JP Nadda, Rajya Sabha Deputy Speaker Harivansh, Delhi CM Rekha Gupta and other senior leaders pay tribute to former PM Atal Bihari Vajpayee on his death anniversary

    Former PM Atal… pic.twitter.com/fKW1cNZwfa

    — ANI (@ANI) August 16, 2025

    PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। भारत की सर्वांगीण प्रगति के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव सभी को एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।” उन्होंने राष्ट्र की ओर से वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए उनके संकल्प और सेवा भाव की सराहना की।

    अटल बिहारी वाजपेयी का सियासी सफर

    अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 से 31 मई 1996 और फिर 19 मार्च 1998 से 13 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दी। जवाहरलाल नेहरू के बाद वे लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। इंदिरा गांधी के बाद अपनी पार्टी को लगातार तीन बार जीत दिलाने का गौरव भी उन्हें प्राप्त है। 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे वाजपेयी के पास चार दशक से अधिक का संसदीय अनुभव था। वे 1957 से संसद सदस्य रहे।

    सम्मान और पुरस्कार

    वाजपेयी को उनके योगदान के लिए 1992 में पद्म विभूषण और 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उन्हें लोकमान्य तिलक पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार और 1993 में कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से भी नवाजा गया। 16 अगस्त 2018 को 93 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनकी पुण्यतिथि पर देश ने उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    The country paid tribute to former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee on his death anniversary पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देश ने किया नमन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अगले पांच दिन बदला-बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार
    Next Article गुरुजी के गांव नेमरा में आज ब्रह्म भोज, रक्षा मंत्री राजनाथ श्रद्धांजलि देने आएंगे

    Related Posts

    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.