Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 5:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार के नए इलाकों में दी कोरोना ने दस्तक, 38 में से 29 जिले चपेट में, मरीजों की संख्या 407 हुई
    बिहार

    बिहार के नए इलाकों में दी कोरोना ने दस्तक, 38 में से 29 जिले चपेट में, मरीजों की संख्या 407 हुई

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण लगातार नए-नए क्षेत्रों में पांव पसरता जा रहा है। यह राज्य के लगभग 76 फीसदी हिस्से तक पहुंच गई है तथा राज्य के राज्य के 38 जिलों में से 29 जिलों में संक्रमितों की पहुंच हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 407 तक पहुंच गई है जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है।
    राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए कोरोना वायरस के संक्रमण दिन-प्रतिदिन नए क्षेत्रों में पांव पसार रहा है। राज्य के 38 जिलों में 29 जिलों में कोरोना के मरीज पाए गए हैं। कोरोना के मरीज अब बड़े शहरों के बाद छोटे शहरों में भी मिलने लगे हैं और इसने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
    सरकारी स्तर पर एक तरफ जहां कोरोना की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में गुरुवार सुबह तक कोरोना मरीजों की संख्या 407 हो गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित का पहला मरीज मुंगेर में पाया गया था, जहां आज की तिथि में सबसे अधिक 92 मरीज पाए गए हैं। इसके अलावे पटना में 42, नालंदा में 35, रोहतास में 34 और सीवान में 30, बक्सर में 40 मरीज पाए गए हैं।
    इसके अलावे कैमूर व गोपालगंज में 18-18, बेगूसराय में 11, भोजपुर में 11, औरंगाबाद में 8, गया में 6, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपाारण व मधुबनी में 5-5, लखीसराय, अरवल, नवादा, सारण व जहानाबाद में 4-4, बांका में 3, वैशाली में 3, मधेपुरा में 2, दरभंगा में 5, सीतामढी में 6 तथा पूर्णिया, अररिया और शेखपुरा में एक-एक मामला सामने आया है।
    राज्य में मुंगेर और वैशाली में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है। राज्य के लिए राहत की बात है कि अब तक 65 संक्रमित व्यक्ति इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। इनमें सीवान के सबसे अधिक 22 लोग शामिल हैं।बिहार में अब तक 23,149 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
    स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह भी स्वीकार करते हुए कहा, “पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। उसकी वजह जो सामने आयी है कि पहले जो संक्रमित पाये गये थे, उनके ‘क्लोज कॉन्टैक्ट’, ‘सोशल कॉन्टैक्ट’ की ट्रेसिंग की गयी और सबके नमूने कर उनकी जांच की गयी, जिसके आधार पर कुछ संक्रमित पाए जा रहे हैं।”

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : जमुई में दहेज की मांग को लेकर महिला की हत्या
    Next Article रांची: हिंदपीढ़ी में एंबुलेंस पर हमला मामले में 4 गिरफ्तार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    गयाजी में PM मोदी के मंच पर दिखे RJD के दो विधायक, पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज

    August 22, 2025
    ट्रेंडिंग

    खेल में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर… जानें डिटेल्स

    August 22, 2025
    कोर्ट की खबरें

    SC का SIR पर बड़ा फैसला- चुनाव आयोग वोटर लिस्ट के 11 स्वीकार्य दस्तावेजों में शामिल करे आधार कार्ड

    August 22, 2025
    Latest Posts

    Spotify और Instagram ने पेश किए दो नए म्यूज़िक फीचर्स, अब स्टोरीज़ और नोट्स में शेयर करें अपना फेवरेट गाना

    August 22, 2025

    चतरा में गिद्धौर अंचल कार्यालय में घुटनों तक भरा बारिश का पानी, कामकाज ठप

    August 22, 2025

    ओडिशा से झारखंड में घुसे दो ट्रकों को सिमडेगा पुलिस ने पकड़ा, 42 लाख का अवैध माल जब्त

    August 22, 2025

    बख्शे नहीं जायेंगे टैक्स डिफॉल्टर्स, रांची नगर निगम ने जारी की 500 बकायेदारों की लिस्ट

    August 22, 2025

    गयाजी में PM मोदी के मंच पर दिखे RJD के दो विधायक, पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.