Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»टाटा से एग्रीमेंट के लिए सीएम को जाना पड़ा स्विट्जरलैंड : प्रतुल शाह देव
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा से एग्रीमेंट के लिए सीएम को जाना पड़ा स्विट्जरलैंड : प्रतुल शाह देव

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 20, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रतुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्विट्जरलैंड यात्रा को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे पर्यटन यात्रा बताते हुए कहा कि इसे जबरन निवेश लाने की यात्रा का नाम दिया जा रहा है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जमशेदपुर में टाटा समूह की इकाई रांची से मात्र 135 किलोमीटर दूर है, लेकिन मुख्यमंत्री टाटा समूह के साथ एग्रीमेंट करने के लिए करीब 7000 किलोमीटर दूर स्विट्जरलैंड चले गए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कंपनियां पास में हैं तो विदेश जाने की क्या जरूरत थी।

    भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री इन्फोसिस के साथ किसी समझौते की तैयारी में हैं, जबकि इन्फोसिस का मुख्यालय पुणे में है, जो रांची से हवाई मार्ग से सिर्फ डेढ़ घंटे की दूरी पर है। अगर सरकार को एग्रीमेंट करना ही था तो कंपनियों को रांची बुलाया जा सकता था। कंपनियां खुद झारखंड आकर समझौता करतीं।

    प्रतुल शाहदेव ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ सरकार चलाते-चलाते मुख्यमंत्री पर कांग्रेस का रंग चढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि कभी यह किस्सा मशहूर था कि नेहरू जी के कपड़े भी पेरिस धुलने जाते थे। अब उसी तरह मुख्यमंत्री पास की टाटा इकाई से समझौता करने स्विट्जरलैंड जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में हजारों सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग रुग्ण अवस्था में हैं, लेकिन सरकार ने कभी उन पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। इसके बजाय विदेश जाकर निवेश लाने की बात की जा रही है।

    प्रतुल शाहदेव ने पूर्व में वोल्वो प्लांट लगाने के दावे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्लांट लगना तो दूर, नौ महीने बीत जाने के बाद भी वोल्वो का कोई अधिकारी झारखंड तक झांकने नहीं आया। उन्होंने यह भी आश्चर्य जताया कि इस बार औद्योगिक निवेश लाने के लिए गए सरकारी प्रतिनिधिमंडल में उद्योग मंत्री को शामिल नहीं किया गया है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह पूरी यात्रा सरकार की नीयत और प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करती है।

    Also Read : मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के दावोस-यूके के मोर्चे पर किए प्रयासों से कुछ सीखें बाबूलाल : विनोद पाण्डेय

    The Chief Minister had to go to Switzerland to finalize the agreement with Tata: Pratul Shah Deo टाटा से एग्रीमेंट के लिए सीएम को जाना पड़ा स्विट्जरलैंड : प्रतुल शाह देव प्रतुल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफोन पे के जरिये करते थे लोगों से ठगी, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे
    Next Article पंचवटी अपार्टमेंट के तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांशीराम: सरकारी नौकरी छोड़ बनाई अपनी सियासी ताकत, जिनके आंदोलन ने बदल दी दलित राजनीति

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026
    Latest Posts

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026

    कांशीराम: सरकारी नौकरी छोड़ बनाई अपनी सियासी ताकत, जिनके आंदोलन ने बदल दी दलित राजनीति

    October 9, 2026

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.