Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मनरेगा को कमजोर कर रही है केंद्र सरकार, ब्लॉक संवाद में बोलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
    जोहार ब्रेकिंग

    मनरेगा को कमजोर कर रही है केंद्र सरकार, ब्लॉक संवाद में बोलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 31, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मनरेगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के मांडर और चान्हो प्रखंड में शनिवार को झारखंड कांग्रेस की ओर से “ब्लॉक संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मांडर फॉरेस्ट मैदान और चान्हो स्थित शहीद वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम में मनरेगा संग्राम, पेसा कानून और SIR जैसे अहम मुद्दों पर कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट (BLA) के साथ विस्तार से चर्चा और प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की मुख्य रूप से मौजूद रहे। आईसीसी से प्रशिक्षक के रूप में राहुल बल और अंजनी रंजन ने BLA को इन मुद्दों से जुड़ी जरूरी जानकारी दी।

    इस मौके पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पेसा कानून वर्ष 1996 में कांग्रेस सरकार ने अनुसूचित क्षेत्रों में पारंपरिक ग्राम व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बनाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में 18 साल तक शासन करने के बावजूद बीजेपी पेसा नियमावली तक तय नहीं कर पाई और ग्राम सभा को उसके अधिकार से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी ने पेसा कानून को लेकर जनता को भ्रमित करने का काम किया, जबकि कांग्रेस-जेएमएम की सरकार ने पेसा नियमावली लागू कर ग्राम सभा को वास्तविक अधिकार दिया।

    शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड देश का ऐसा राज्य है, जहां पेसा नियमावली के तहत सरकारी योजनाओं में ग्राम सभा से सिर्फ परामर्श नहीं, बल्कि सहमति लेना अनिवार्य है। यह ग्राम सभा को मिली बड़ी ताकत है। उन्होंने मनरेगा पर बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में मनरेगा को कमजोर किया है। पहले ग्रामीणों को जरूरत के अनुसार काम और रोजगार की गारंटी मिलती थी, लेकिन अब योजना और स्थान दोनों केंद्र से तय किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण रोजगार घटा है और पलायन बढ़ा है। उन्होंने SIR का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसके बहाने लोगों को उनके वोट के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। कांग्रेस के BLA गांव-गांव जाकर लोगों को SIR की प्रक्रिया समझाएंगे और उन्हें सहयोग करेंगे।

    जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित हो रहे लोग : बंधु तिर्की

    प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में बीजेपी के षड्यंत्र का जवाब देने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि गांव-गांव जाकर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाए। चाहे पेसा कानून हो, CNT-SPT एक्ट हो या संविधान द्वारा दिया गया वोट का अधिकार, जानकारी के अभाव में लोग अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं।

    बंधु तिर्की ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने मनरेगा कानून के मूल स्वरूप को बदलकर गरीबों और बेरोजगारों के साथ अन्याय किया है। यह लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के लिए भी खतरा है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर केंद्र सरकार की इस मंशा का विरोध करना होगा।

    ये रहे मौजूद

    कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, मांडर प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, चान्हो प्रखंड अध्यक्ष इस्तियाक, शमीम अख्तर, दिलीप सिंह, मोहम्मद मुजीबुल्ला, शिव उरांव, महादेव उरांव, नसीम अंसारी, आबिद अंसारी, अजीत सिंह, सेराफिना मिंज, प्रियंका उरांव, तबारक खान, सरिता तिग्गा, जमील मलिक, इरशाद खान, मंगलेश्वर उरांव, आजाद अंसारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

    Also Read : भुरकुंडा पीवीयूएनएल संयंत्र में हादसा, 11 मजदूर घायल

    said Minister Shilpi Neha Tirkey at a block-level dialogue. The central government is weakening MNREGA ब्लॉक संवाद में बोलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मनरेगा मनरेगा को कमजोर कर रही है केंद्र सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 40 लाख के माल के साथ आठ गिरफ्तार
    Next Article दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, ली शपथ

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.