Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»दूल्हे के दिल से खेल गई दुल्हन, शादी के 10वें ही दिन लाखों के गहने लेकर प्रेमी संग फरार
    क्राइम

    दूल्हे के दिल से खेल गई दुल्हन, शादी के 10वें ही दिन लाखों के गहने लेकर प्रेमी संग फरार

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुजफ्फरपुर: शादी के मौसम में जहां शादी के घरों में खुशियां छाई रहती हैं. वहीं बिहार में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान करके रख दिया है. जी हां, काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में एक नई दुल्हन का अपने पति को धोखा देते हुए अपने प्रेमी के साथ भागने का मामला सामने आया है. खास बात यह है कि दुल्हन अपने साथ शादी के गहने और नकदी भी ले गई.

    आठ लाख के गहने और दो लाख कैश भी ले गई

    पति राहुल कुमार ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी सत्यम कुमार के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. राहुल के अनुसार, दुल्हन ने शादी के बाद कुछ ही दिनों में अपने साथ आठ लाख रुपये के गहने और दो लाख रुपये नकद ले लिये और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोनों की तलाश में जुटी हुई है.

    क्या कहता है दूल्हा

    राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर को वैशाली जिले में हुई थी. 5 दिसंबर को वह काम पर गए थे और उनकी मां सब्जी लेने बाजार गई थीं. इस दौरान दुल्हन घर से गायब हो गई. घर लौटने पर राहुल की मां को इस बारे में पता चला, जिससे राहुल ने घर लौटकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद दुल्हन का कुछ पता नहीं चला. जब राहुल ने घर की जांच की तो यह पता चला कि दुल्हन अपने साथ शादी के गहने और उसकी मां के गहने भी ले गई थी. साथ ही अलमारी से दो लाख रुपये भी गायब थे. इसके बाद राहुल ने काजी मोहम्मदपुर थाने में FIR दर्ज कराई. पुलिस अब मोबाइल टॉवर लोकेशन की मदद से दोनों की तलाश कर रही है.

    शादी के पहले भी भाग चुकी थी प्रेमी के साथ

    राहुल ने बताया कि दुल्हन पहले भी अपने प्रेमी सत्यम के साथ भाग चुकी थी. इसके बाद उसके मायके वालों ने उसे किसी तरह वापस लाकर राहुल से शादी करवाई थी, लेकिन दुल्हन सत्यम के संपर्क में ही रही. राहुल ने दुल्हन के भागने के बाद सत्यम के घर जाकर भी तफ्तीश की, लेकिन वहां उसका पूरा परिवार घर छोड़कर भाग चुका था.

    Also Read: अमिताभ, शाहरूख से कम है क्या अपना माहि? छोड़ दिया ना सबको पीछे!

    #Bihar News 10th day of marriage Bride absconds bride running away bride's lover cash theft Cheating cheating in marriage Fir groom's complaint incident in Bihar investigation of Satyam's house jewellery and cash theft jewellery theft Madipur mobile location in investigation muzaffarpur police investigation Qazi Mohammadpur Rahul Kumar running away from lover running away with lover Satyam Kumar search for Rahul wedding jewellery एफआईआर काजी मोहम्मदपुर गहने और नकदी चोरी गहनों की चोरी जांच में मोबाइल लोकेशन दुल्हन का प्रेमी दुल्हन का भागना दुल्हन फरार दूल्हे की शिकायत धोखा नकदी चोरी पुलिस जांच प्रेमी के साथ भागना प्रेमी संग भागना प्रेमी से भागना बिहार में घटना माड़ीपुर मुजफ्फरपुर राहुल की तलाश राहुल कुमार शादी के 10वें दिन शादी के गहने शादी में धोखा सत्यम कुमार सत्यम के घर की तफ्तीश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऐतिहासिक शिव शीतला मंदिर में भीषण चोरी, माता के नथिया से लेकर मुकुट, त्रिशूल तक गायब
    Next Article बहन के साथ चल रहा था दोस्त का प्रेम प्रसंग, फिर भाई ने उठाया यह खौफनाक कदम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.