Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»लॉज के कमरे में मिली युवक की बॉडी, रजिस्टर में नहीं थी एंट्री
    क्राइम

    लॉज के कमरे में मिली युवक की बॉडी, रजिस्टर में नहीं थी एंट्री

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2025Updated:January 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : जिले के शहरी क्षेत्र न्यू रोड स्थित लोहरदगा लॉज के कमरे से एक युवक की लाश मिली है. आश्चर्य की बात यह है कि लॉज में युवक की एंट्री तक नहीं की गई थी. मृतक युवक की पहचान राणा चौक धोबी मोहल्ला रोड निवासी राम प्रसाद गुप्ता के 40 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार गुप्ता के रूप में हुई है.

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक लॉज में 24 घंटे के लिए ठहरा हुआ था. लेकिन उसकी एंट्री लॉज के रजिस्टर में दर्ज नहीं है. पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि युवक लॉज के कर्मचारियों का परिचित था. इस वजह से उसकी एंट्री नहीं की गई. युवक अक्सर लॉज आता था.

    क्या है पूरा मामला

    मंगलवार सुबह जब युवक ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ कर देखा गया. दरवाजा खुलते ही युवक कमरे में मृत अवस्था में पाया गया. मृत युवक की पहचान लोहरदगा शहरी क्षेत्र के राणा चौक धोबी मोहल्ला रोड निवासी राम प्रसाद गुप्ता के पुत्र राजीव कुमार गुप्ता (40 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार राजीव की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी. शादी के बाद उसने अपनी पत्नी को मायके पहुंचा दिया था. उसके बाद से वह किसी बात को लेकर तनाव में था.

    क्या कहते हैं थाना प्रभारी

    इस संबंध में सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर का कहना है कि पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है. हालांकि अभी तक कोई संदेहास्पद बात सामने नहीं आई है. फिर भी पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. वहीं, इस घटना को लेकर आसपास के लोग हैरान हैं. कोई मौत की वजह हार्ट अटैक तो कोई कुछ और ही बता रहा है. बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

    Also Read: चीन में भूकंप ने तबाही मचाई, 95 की गई जान, ईमरजेंसी का ऐलान

    body of a youth breaking door Dhobi Mohalla Road entry heart attack incident investigation investigation of death lodge Lohardaga Marriage passport employee police police station in-charge Rajiv Kumar Gupta Ram Prasad Gupta Rana Chowk Ratnesh Mohan Thakur register stress suspicious reason urban area एंट्री घटना तनाव तफ्तीश थाना प्रभारी दरवाजा तोड़ना धोबी मोहल्ला रोड पासपोर्ट कर्मचारी पुलिस मौत की जांच युवक की लाश रजिस्टर रत्नेश मोहन ठाकुर राजीव कुमार गुप्ता राणा चौक राम प्रसाद गुप्ता लॉज लोहरदगा शहरी क्षेत्र शादी संदिग्ध कारण हार्ट अटैक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपरिवार की इज्जत की खातिर कर बैठा बड़ा गुनाह!
    Next Article ASSISTANT PROFESSOR के लिए अब NET की जरूरत नहीं, जानें एलिजिबिलिटी

    Related Posts

    क्राइम

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेडल विजेता सुनीता की लाचारी पर भड़के बाबूलाल, बोले – विज्ञापनों पर करोड़ों लुटा रही सरकार, खिलाड़ी को धकेला झाड़ू उठाने पर

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्रिक्स में डॉलर के मुकाबले सदस्य देशों की करेंसी कितनी मजबूत?

    September 13, 2026
    Latest Posts

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026

    मेडल विजेता सुनीता की लाचारी पर भड़के बाबूलाल, बोले – विज्ञापनों पर करोड़ों लुटा रही सरकार, खिलाड़ी को धकेला झाड़ू उठाने पर

    September 13, 2026

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.