Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गिरिडीह के जंगल से मिली बोकारो के अपहृत जयंत सिंह की लाश, मास्टरमाइंड सहित छह गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के जंगल से मिली बोकारो के अपहृत जयंत सिंह की लाश, मास्टरमाइंड सहित छह गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोकारो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : हरला थाना क्षेत्र से हुए जयंत सिंह अपहरण कांड का बोकारो पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी एवं मास्टरमाइंड बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर अपहृत जयंत सिंह का शव गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना अंतर्गत जलेबिया घाटी के पास से बरामद किया गया है। इस मामले को लेकर एसपी हरविन्दर सिंह ने मीडिया को बताया कि बीते 11 दिसंबर 2025 को अमृता सिंह, पत्नी जयंत सिंह, निवासी सेक्टर-08/ए, क्वार्टर संख्या-2197, थाना हरला की ओर से अपने पति के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बोकारो के निर्देश पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

    एसआईटी टीम ने परिस्थितिजन्य एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कांड का उद्भेदन किया। मुख्य आरोपित बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी की निशानदेही पर पुलिस ने अपहृत जयंत सिंह का शव बरामद किया। साथ ही इस कांड में शामिल कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी, संजय कुमार उर्फ संजय डोम, आनंद कुमार, वरुण कुमार उर्फ वरुण साबी पासवान, संजय सिंह सहित अन्य शामिल है।

    घटना में उपयोग किया गया काले रंग की ऑल्टो कार, दो मोबाइल फोन, चार लाठी को बरामद कर लिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी का काफी लंबा आपराधिक इतिहास है। मुख्य आरोपी बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी के खिलाफ बोकारो एवं आसपास के थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कुल 19 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी मनोज कुमार उर्फ लुसी के विरुद्ध भी पूर्व में मामला दर्ज है। वहीं छापेमारी दल में नगर डीएसपी आलोक रंजन, हरला, बीएस सिटी, सेक्टर-04, माराफारी थाना प्रभारी,सेक्टर 4 थाना प्रभारी, माराफारी थाना प्रभारी सहित अनुसंधानकर्ता एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। वहीं एसपी हरविन्दर सिंह ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    Also Read : रातू के जिस जमीन मालिक को कोर्ट ने साल 1949 में माना मृत, रातू सीओ ने उसके नाम काट दी रसीद

    have been arrested. including the mastermind The body of Jayant Singh was found in a forest in Giridih; six people who was abducted from Bokaro गिरिडीह के जंगल से मिली बोकारो के अपहृत जयंत सिंह की लाश मास्टरमाइंड सहित छह गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा प्रेस क्लब चुनाव : पत्रकारों में उत्साह, 19 प्रत्याशी मैदान में
    Next Article HC से जुड़े मामलों पर पुलिस मुख्यालय सख्त, 24 घंटे में मांगी नोडल पदाधिकारियों की जानकारी

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.