
Palamu : पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब इटको-विश्रामपुर मुख्य पथ के किनारे रजदीरिया गांव के पास झाड़ियों से करीब 18 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका के चेहरे और शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कहीं और कर शव यहां फेंका गया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आसपास के थानों से मिसिंग युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
दुष्कर्म की आशंका
पुलिस ने कहा कि दुष्कर्म से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मामले के सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
Also Read : रांची नगर निगम के प्रशासक ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, पूजा समितियों को दिये अहम निर्देश
Also Read : साइबर अपराधियों को असम से हो रही थी अवैध सिमकार्ड की सप्लाई, पुलिस ने किया भंडाफोड़