Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी के रिमिक्स फॉल से दो युवकों का शव बरामद, 15 और 16 अगस्त को फॉल में डूबे थे
    झारखंड

    खूंटी के रिमिक्स फॉल से दो युवकों का शव बरामद, 15 और 16 अगस्त को फॉल में डूबे थे

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी : मारंगहादा थाना क्षेत्र के दिरीगढ़ा रिमिक्स फॉल घूमने आए दो युवकों की फॉल में डूबने से मौत हो गई। घटना 15 और 16 अगस्त की है। मंगलवार को दोनों का शव बरामद किया गया और पोस्टमाॅर्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई। दोनों ही अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे और नहाने के दौरान हादसा हुआ।

    मृतकों में रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के पोखरटोल निवासी अंबर खोया (21) और गुमला के चैनपुर का रहने वाला डेनिस सिद्धांत टोप्पो उर्फ विक्की (22) के रूप में की गई। दरअसल, डेनिस सिद्धांत 15 अगस्त को 7 दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घूमने आया था। इसी बीच वो नहाने के लिए पानी में उतरा और तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने परिजनों को डेनिस के पानी में डूबने की सूचना दी। इसके बाद परिजन मारंगहादा पहुंचे। परिजनों ने बताया कि डेनिस सिद्धांत तैरना नहीं जानता था।

    वहीं, 16 अगस्त को अंबर खोया अपने तीन दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घूमने आया था। नहाने के क्रम में अंबर खोया नदी को पार कर दूसरी ओर चला गया। लौटने के क्रम में वो नदी में डूब गया। सोमवार की शाम 5 बजे अंबर के नदी में डूबने की जानकारी उसके दोस्तों ने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन दिरीगढ़ा पहुंचे। अंबर खोया घर का इकलौता बेटा था। वह आईटीआई कर रहा था।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article17 अगस्त का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article झारखंड के एक पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार पर यौन शोषण का आरोप, अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.