Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 4:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग: चैत्र नवरात्रि के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत, उत्साह के साथ मनाया जा रहा है नया साल
    झारखंड

    हजारीबाग: चैत्र नवरात्रि के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत, उत्साह के साथ मनाया जा रहा है नया साल

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हिन्दू धर्म में नववर्ष का आरंभ चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से माना जाता है. हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी. इसलिए इस दिन से नए साल की शुरुआत होती है. हजारीबाग में हिंदू नववर्ष संस्कार भारती की ओर से उत्साह के साथ मनाया गया. हजारीबाग के हृदय स्थली झील में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया. वहीं. भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें महिला पुरुष और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

    हिंदू वर्ष को विक्रम संवत या नव संवत्सर कहते हैं. इसका प्रारंभ सम्राट विक्रमादित्य ने किया था. आज हिंदू वर्ष 2079 या विक्रम संवत 2079 का प्रारंभ हुआ है. हिंदू नव वर्ष को अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है. ब्रह्म पुराण के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही सृष्टि का प्रारंभ हुआ था और इसी दिन भारत वर्ष में काल गणना प्रारंभ हुई थी. हजारीबाग में हिंदू नववर्ष का स्वागत सूर्य भगवान को अर्घ देकर किया गया. संस्कार भारती हजारीबाग इकाई की ओर से इस अवसर पर भजन का भी आयोजन किया गया. जिसमें समाज के सभी तबकों के लोगों ने हिस्सा लिया.

    संस्कार भारती के सदस्य ने बताया कि नववर्ष के इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को हिंदू नववर्ष का महत्व बताना है. इसके साथ ही अपने परंपराओं को बचाने की एक कोशिश है. संस्कार भारती के सदस्यों का यह भी कहना है कि हर भारतीय का दायित्व है कि हम अपनी परंपरा और सभ्यता को बचाए रखने और आने वाले पीढ़ी को भी इसके महत्व के बारे में बताएं. उन्होंने बताया कि सबसे पहले सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाता है और फिर भजनांजली के माध्यम से लोगों को अपने परंपरा का महत्व समझाया जाता है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचर्चित क्रूज ड्रग्स मामले में गवाह प्रभाकर सैल का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
    Next Article बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, AC बंद होने और जोरदार आवाज़ होने से यात्रियों में मचा हड़कंप

    Related Posts

    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची सर गंगाराम अस्पताल, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 4, 2025
    झारखंड

    कल तीन बजे दिशोम गुरू को दी जायेगी मुखाग्नि, पैतृक गांव नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

    August 4, 2025
    झारखंड

    दिशोम गुरु का संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंडवासी को प्रेरणा देने वाला : मंत्री संजय सेठ

    August 4, 2025
    Latest Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची सर गंगाराम अस्पताल, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 4, 2025

    कल तीन बजे दिशोम गुरू को दी जायेगी मुखाग्नि, पैतृक गांव नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

    August 4, 2025

    दिशोम गुरु का संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंडवासी को प्रेरणा देने वाला : मंत्री संजय सेठ

    August 4, 2025

    गुरुजी का जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति, नहीं हो सकती है भरपाई : प्रदीप मंडल

    August 4, 2025

    दिशोम गुरु के सम्मान में DC ऑफिस में शोकसभा, उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि…

    August 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.