Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अनियमितता किसी भी कीमत पर नहीं सहेगा प्रशासन : DC शेखर जमुआर
    झारखंड

    अनियमितता किसी भी कीमत पर नहीं सहेगा प्रशासन : DC शेखर जमुआर

    Team JoharBy Team JoharMay 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : गढ़वा जिले में जन वितरण प्रणाली (PDS) में अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए DC शेखर जमुआर ने दो डीलरों की अनुज्ञप्तियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं. यह कार्रवाई मेराल प्रखंड के संजय प्रसाद गुप्ता (अनुज्ञप्ति संख्या 18/1996) और भंडरिया प्रखंड के बघवार गांव के बोधन सिंह (अनुज्ञप्ति संख्या 10/2004) के खिलाफ की गई है.

    DC शेखर जमुआर ने बताया कि जिले में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ डीलर लाभुकों को तय मात्रा से कम राशन दे रहे हैं. इसी कड़ी में मेराल प्रखंड के चरका पत्थर पूर्वी में डीलर संजय प्रसाद गुप्ता की दुकान का औचक निरीक्षण SDO द्वारा किया गया. जांच के दौरान पाया गया कि एक पांच सदस्यीय परिवार को 35 किलोग्राम अनाज के बदले सिर्फ 33 किलोग्राम अनाज दिया गया. खुद डीलर ने भी यह स्वीकार किया कि वह कम राशन देता है.

    वहीं, भंडरिया प्रखंड के बघवार गांव में डीलर बोधन सिंह की दुकान निरीक्षण के दौरान बंद पाई गई. उन्हें पूर्व में दुकान खोलने का निर्देश दिया गया था, लेकिन वे अनुपस्थित रहे और उनका मोबाइल भी बंद मिला. दुकान पर आवश्यक सूचना पट और लाभुकों की सूची भी नहीं लगाई गई थी. स्थानीय लोगों ने राशन में कटौती, समय पर वितरण न होने और डीलर की मनमानी की शिकायतें की थीं. सहायक गोदाम प्रबंधक ने बताया कि फरवरी 2025 का राशन डीलर को मिल चुका था, लेकिन उसका वितरण नहीं किया गया था.

    DC ने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में अनियमितता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जो भी डीलर कम राशन देंगे या कालाबाजारी में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनकी अनुज्ञप्ति रद्द कर दी जाएगी.

    Also Read : B. N. College में बमबाजी से जख्मी स्टूडेंट सुधीर की मौ’त, कॉलेज बंद

    Baghwar village Bhandaria block Bodhan Singh DC Shekhar Jamuar DC शेखर जमुआर dealer license revoked food security Garhwa Garhwa district administration irregularities Jharkhand news Meral block PDS public distribution system Ration Distribution Sanjay Prasad Gupta अनियमितता खाद्य सुरक्षा गढ़वा गढ़वा जिला प्रशासन जन वितरण प्रणाली डीलर अनुज्ञप्ति रद्द बघवार गांव बोधन सिंह भंडरिया प्रखंड मेराल प्रखंड राशन वितरण संजय प्रसाद गुप्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCUJ और ICAR-IIAB के बीच एमओयू, छात्रों को रिसर्च में मिलेगा लाभ
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर पर बीजेपी की तिरंगा यात्रा को लेकर RJD का हमला, मंत्री विजय शाह पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    झारखंड

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026

    हेमंत सरकार के बड़े फैसले: गांवों में पानी-बिजली, खेतों को सिंचाई, अस्पताल-सड़कों पर हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    October 27, 2026

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.